पौखाल: पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, पौखाल टिहरी गढ़वाल में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. वरुण बर्थवाल (आईटी विभागाध्यक्ष, हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय) रहे।
उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया तथा मजबूत पासवर्ड, दो-स्तरीय सुरक्षा एवं ऑनलाइन खातों की सुरक्षा के उपाय बताए।
कार्यक्रम दो सत्रों में आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रश्नोत्तर सत्र के दौरान छात्र-छात्राओं ने साइबर अपराध, फिशिंग, ओटीपी धोखाधड़ी एवं ऑनलाइन ठगी से संबंधित प्रश्न पूछे, जिनका डॉ. बर्थवाल ने सरल एवं प्रभावी ढंग से उत्तर दिया।
उपप्राचार्य महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित होने चाहिए, ताकि छात्र-छात्राएं इंटरनेट का सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग कर सकें। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ती है और वे साइबर अपराधों से स्वयं को सुरक्षित रखने में सक्षम बनते हैं।
इस अवसर पर श्रीमती अर्चना सिंह, सुश्री पल्लवी, श्री मनीष कुमार एवं अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। संपूर्ण कार्यक्रम अत्यंत सराहनीय, ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रहा।


More Stories
अहंकार छोड देश सेवा की प्रेरणा देता है भगवा ध्वज : डॉ. प्रियंका
पौखाल: “पाई डे” के उपलक्ष्य में स्वयंसेवियों द्वारा बंद पड़ी नालियों की सफाई के साथ ही बौद्धिक सत्रों का हुआ आयोजन
गजा: उत्तराखण्ड क्रांति दल ने दिया धरना, तहसीलदार गजा के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन