पौखाल, टिहरी गढ़वाल : आज दिनांक 2 अक्टूबर 2025 को पी.एम. श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय पौखाल, टिहरी गढ़वाल में गाँधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। तत्पश्चात विद्यालय की छात्राओं द्वारा गाँधी जी के प्रिय भजन “वैष्णव जन तो तेने कहिये” तथा “रघुपति राघव राजा राम” प्रस्तुत किए गए, जिनसे पूरे वातावरण में श्रद्धा और शांति का भाव जागृत हुआ।
छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों ने भी अपने विचार एवं रचनाएँ प्रस्तुत कर गाँधी-शास्त्री जी के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। कक्षा 11 के छात्र सुजल सेमवाल ने प्रभावशाली वक्तव्य प्रस्तुत किया जबकि अतुल सेमवाल ने अपनी भावपूर्ण कविता से सभी को मंत्रमुग्ध किया।
इस अवसर पर श्री अंकित रावत ने गाँधी जी के सत्य-अहिंसा के सिद्धांतों और शास्त्री जी के “जय जवान, जय किसान” नारे की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य महोदय ने अपने उद्बोधन में छात्रों को इन महापुरुषों के जीवन से सीख लेकर राष्ट्रहित में कार्य करने का संदेश दिया। तत्पश्चात उप-प्राचार्य महोदय ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।
इस कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त कर्मचारीगण एवं शिक्षकगण भी उपस्थित रहे और उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।



More Stories
राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में योग प्रतियोगिता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
महाविद्यालय कमांद में फिट इंडिया मूवमेंट के तहत छात्राओं हेतु जूडो आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन
धनौरी पी.जी. कॉलेज में ‘विकसित भारत @2047’ के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं की धूम