डीपी उनियाल: पूर्व मंत्री दिनेश सिंह धनाई ने जनसंवाद कार्यक्रम को निरंतर जारी रखते हुए,जाखणीधार विकास खंड जाखणीधार के ग्राम छेटी का भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।
पूर्व पर्यटन मंत्री दिनेश धनाई ग्राम पंचायत छेटी में बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि वे लगातार टिहरी विधानसभा के विभिन्न गांवों का दौरा कर लोगों की समस्याओं को हल करने और क्षेत्र में विकास की आवश्यकताओं को समझने का प्रयास कर रहे हैं।
उन्होेंने कहा कि 20 साल जाखणीधार के नेताओं ने टिहरी विधान सभा में प्रतिनिधित्व किया है। लेकिन वह एक भी संस्थान जाखणीधार में नहीं ला पाये हैं। जबकि मेरे एक ही कार्यकाल में पालीटेक्निक,कोशियार पंपिंग, एनम सेंटर गैस गोदाम,सहित दर्जनों सड़क का नव निर्माण एवं डामरीकरण कराया है।
पूर्व मंत्री दिनेश धनाई ने कहा कि चुनाव के दौरान कई गपोणशंख आपके बीच आयेंगे जो कई झूठे लोक लुभावने वादे करेंगे। जनता को इनके झांसे में नहीं आना होगा।उन्होने कहा कि जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि वे जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनें और उनका समाधान सुनिश्चित कर सके।
उन्होंने कहा कुछ लोग चुनाव में ही जनता की बीच आते हैं। जबकि वे स्वयं गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद स्थापित कर रहे हैं। धनाई ने कहा कि जनता को भी अपने जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही तय करनी होगी।जागरूक जनता ही क्षेत्र के विकास की दिशा और दशा तय कर सकती है।
ग्रामीणों ने जर्जर सड़क और पानी की समस्यायें प्रमुखता से उठाई। बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्य त्रिलोक सिंह नेगी,प्रधान जसपाल सिंह राणा,पूर्व प्रधान इतवर सिंह राणा जयवीर सिंह राणा,बलवीर सिंह राणा,उदय सिंह राणा,बलदेव सिंह राणा,कुंवर सिंह राणा,हुक्म सिंह राणा,राजपाल सिंह राणा,कांता देवी,अंजू देवी,सुनीता देवी,दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।


More Stories
महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में विशेषज्ञ व्याख्यान एवं अभिभावक उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
शिक्षक निलंबन के विरोध में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ कोटा ने प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
राजकीय कला कन्या महाविद्यालय, कोटा में “आध्यात्मिक जागरूकता के माध्यम से नशा मुक्ति” विषय पर व्याख्यान का आयोजन