पौखाल (टिहरी गढ़वाल): पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, पौखाल टिहरी गढ़वाल में दिनांक 22 जनवरी 2026 को छात्र-छात्राओं के लिए गाइडेंस एवं काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को अर्थशास्त्र के दैनिक जीवन में उपयोग तथा इससे जुड़ी कैरियर संभावनाओं की जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. अनुरोध प्रभाकर, सहायक प्राध्यापक, अर्थशास्त्र विभाग, राजकीय महाविद्यालय पौखाल, टिहरी गढ़वाल रहे। उन्होंने बताया कि अर्थशास्त्र केवल एक अकादमिक विषय नहीं, बल्कि दैनिक जीवन से जुड़ा हुआ विज्ञान है, जिसका उपयोग व्यक्तिगत निर्णयों से लेकर राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर तक होता है। उन्होंने अर्थशास्त्र से जुड़े विभिन्न कैरियर विकल्पों—उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएँ, बैंकिंग, प्रशासनिक सेवाएँ, शोध एवं शिक्षण—पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही विद्यार्थियों को बजट की मूल अवधारणा एवं उसके व्यावहारिक महत्व की भी जानकारी दी।
इस अवसर पर विद्यालय के उप-प्राचार्य श्री मोहित चौहान ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए अर्थशास्त्र विषय के महत्व तथा इससे जुड़े कैरियर विकल्पों की जानकारी दी और विद्यार्थियों को अपनी रुचि के अनुसार विषय चयन करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का मंच संचालन परामर्शदाता श्री मनीष कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती पूनम शर्मा, श्री द्रोण गौतम, श्री अंकित रावत सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में श्री उदित कुमार द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।
यह कार्यक्रम छात्र-छात्राओं के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं कैरियर मार्गदर्शन की दृष्टि से उपयोगी सिद्ध हुआ।



More Stories
राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में योग प्रतियोगिता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
महाविद्यालय कमांद में फिट इंडिया मूवमेंट के तहत छात्राओं हेतु जूडो आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन
धनौरी पी.जी. कॉलेज में ‘विकसित भारत @2047’ के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं की धूम