- नौकरी व मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों का हंगामा
हरिद्वार: ज्वालापुर क्षेत्रांतर्गत स्थित विद्युत गृह के यार्ड में बीती रात मृत अवस्था में मिले विद्युत कर्मी के परिजनों ने भीम आर्मी के लोगों के साथ जिला चिकित्सालय पर हंगामा किया।
परिजन और भीम आर्मी के लोग मृतक के परिजन को नौकरी और मुआवजा देने की मांग की। मांगे पूरी ना होने तक परिजन शव का पोस्टमार्टम ने करने देने पर अड़े हुए हैं। जिस कारण से पुलिस व विद्युत अधिकारी असमंजस की स्थिति में हैं।
जानकारी के अनुसार खंजरपुर रुड़की निवासी हरिराम 35 वर्षीय बिजली विभाग में संविदा पर कार्यरत था। बीती देर रात ज्वालापुर स्थित बिजली घर के यार्ड में उसका शव पड़ा मिला। उसके हाथ पर करंट लगने के निशान थे।
सूचना मिलते ही हरिराम को तत्काल जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद उसके शव को पीएम के लिए भेज दिया। परिजन भीम आर्मी के लोगों के साथ जिला चिकित्सालय पहुंचे और जमकर हंगामा किया।
परिजनों का कहना था की हरिराम के पीछे पूरा परिवार है। इसलिए उसकी मौत के बाद परिवार के एक सदस्य को विभाग में नौकरी और विद्युत कर्मी की तरह मुआवजा दिया जाए। हंगामे की सूचना पर विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने मांगे पूरी नही होने तक शव का पोस्टमार्टम नहीं होने दिया।



More Stories
1 साल से फरार चल रहा चोरी का आरोपित हरिद्वार पुलिस की गिरफ्त मे
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री ने किया हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण
हरिद्वार: वोट चोरी और अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता डा.रागिनी नायक ने साधा भाजपा पर निशाना