हरिद्वार: हरिद्वार में इन दिनों घरों में सांप निकलने का मानो सिलसिला चल रहा है इसी कड़ी में ज्वालापुर के मोहल्ला दलालान में स्थानीय तीर्थ पुरोहित के यहा सांप के निकल जाने पर हड़कंप मच गया एवं लोग घर के बाहर इकट्ठा हो गए।
इस दौरान सांप निकलने की सूचना तीर्थ पुरोहित ने तुरंत वन विभाग को दी, सूचना मिलते ही वन विभाग तुरंत सक्रिय हुआ एवं अपने विभागीय कर्मचारी को मौके पर सांप पकड़ने के लिए भेज दिया। काफी मशक्कत के बाद सांप को पकड़ा गया। वहीं सांप के पकड़े जाने पर स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ज्वालापुर के मोहल्ला दलालान निवासी तीर्थ पुरोहित पंडित सुधांशु शर्मा के यहां आज सुबह अचानक एक सांप निकल आया ।
सांप निकलने की सूचना आसपास के लोगों में तरंत फैल गई तथा वहां पर सांप देखने वाले लोगों जमघट लग गया।
इस दौरान सांप निकलने की सूचना सुधांशु शर्मा ने तुरंत वन विभाग को दी, जिस पर सक्रियता दिखाते हुए वन विभाग ने अपने कर्मचारी संतान नेगी को तुरंत मौके पर भेजा।
काफी मशक्कत के बाद संतान नेगी ने रेस्क्यू कर सांप को पड़ोसियों की छत से सुरक्षित पकडा। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली वही सांप पकड़े जाने के बाद सुधांशु शर्मा ने वन विभाग का आभार प्रकट किया।



More Stories
राजकीय महाविद्यालय मंगलौर में गढ़ भोज दिवस का आयोजन
महाविद्यालय नानकमत्ता में गाँधी दर्शन एवं अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन छात्रवृत्ति के संदर्भ में जागरूकता एवं परामर्श कार्यशाला आयोजित
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी: फुटबॉल प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में अण्डर-14 में नैनीताल, अण्डर-19 में देहरादून तथा अण्डर-25 में पौड़ी ने जीत दर्ज कर फाइनल में बनाई जगह