वी श के च राज स्नात महाविद्यालय डाकपत्थर की एनसीसी सब यूनिट द्वारा सत्र 2024 -25 हेतु आज दिनांक 29/04/2024 को रैंक होल्डर्स का चयन किया गया, जिसमें सीनियर अंडर ऑफिसर तनिष्क त्यागी, अंडर ऑफिसर विशाल चौहान, हिमांशु कुमार, रिया रावत, नेहा धनराज और सार्जेंट पद के लिए जतिन कुमार को बनाया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर गोविंद राम सेमवाल द्वारा सभी रैंक होल्डर्स को अपनी रैंक के कर्तव्यों का सही प्रकार से निर्वहन करने हेतु दिशा निर्देश दिए साथ ही आशीर्वचन दिया कि सभी कैडेट सेवा के क्षेत्र में उच्च पदों पर आसीन हो।
एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉक्टर अमित कुमार गुप्ता ने सभी नव चयनित रैंक होल्डर्स को शुभकामनाएं दी गई और अनुशासन एवं एकता के साथ सभी कैडेटस को साथ लेकर कार्य करने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर विगत सत्र के रैंक होल्डर सोनिया भंडारी, सूरज,नेहा, पारुल एवं अन्य कैडेट उपस्थित रहे।


More Stories
अमर शहीद कुशल कुंवर की 83 वीं पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री हिमन्त बिश्व शर्मा ने दी श्रद्धांजलि
कोटा: गुरु गोविंद विहार कोटा जंक्शन पर महाराणा प्रताप जयंती व सम्मान
हरिद्वार में 5211 किग्रा वजन के विशाल पारद शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न, 2000 से अधिक श्रद्धालु हुए शामिल