देहरादून: डीएवी पीजी कॉलेज, देहरादून के जन्तु विज्ञान विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मनमोहन जुवाँठा को महाविद्यालय का डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर (DSW) नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर कौशल ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
डॉ. मनमोहन जुवाँठा वर्ष 2014 से महाविद्यालय में एससी, एसटी एवं ओबीसी प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। छात्र कल्याण, सामाजिक समावेशन एवं विद्यार्थियों से संबंधित शैक्षणिक और प्रशासनिक गतिविधियों में उनके योगदान को महत्वपूर्ण माना जाता है।
डीएसडब्ल्यू के रूप में उनकी नई जिम्मेदारी विद्यार्थियों के कल्याण, उनकी समस्याओं के समाधान तथा महाविद्यालय में छात्रहित से जुड़ी गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने की दिशा में महत्वपूर्ण होगी।
इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर कौशल ने डॉ. जुवाँठा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे अपनी नई जिम्मेदारी का कुशलतापूर्वक निर्वहन करेंगे। महाविद्यालय परिवार के वाइस प्रिंसिपल प्रोफेसर एस.पी. जोशी, चीफ़ प्रॉक्टर डॉ. सत्यव्रत त्यागी, चीफ कॉर्डिनेटर एडमिशन प्रोफेसर जे.पी. मेहता, प्रोफेसर एच.एस. रंधावा, डॉ. विनीत विश्नोई, डॉ.पी. के. शर्मा आदि प्रध्यापकों एवं कर्मचारियों ने भी उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।



More Stories
राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में योग प्रतियोगिता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
महाविद्यालय कमांद में फिट इंडिया मूवमेंट के तहत छात्राओं हेतु जूडो आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन
धनौरी पी.जी. कॉलेज में ‘विकसित भारत @2047’ के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं की धूम