October 21, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

दिल्ली में हुआ हादसा: ताश के पत्तों की तरह ढहा 5 मंजिला मकान, देखें वीडियो

दिल्ली में एक बड़े हादसे में एक 5 मंजिला मकान ताश के पत्तों की तरह ढह गया ।

यह हादसा दिल्ली के विजय पार्क इलाके में हुआ जहाँ 5 मंजिला मकान ढह गया ।

हालांकि, इस घटना में फिलहाल किसी जान-माल के नुकसान की जानकारी नहीं है। वहीं,इमारत गिरने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और अग्नि शमन विभाग की गाडिय़ां मौके पर पहुंच गईं हैं।

मकान गिरने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं , जिसमें पांच मंजिला घर महज 4 सेकंड में जमीदोज हो जाता है। घर के गिरते ही मौके पर मौजूद लोग खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगते हैं।

इस हादसे में आस-पास के घर-दुकान या कुछ वाहन भी चपेट में आ गए हैं। हालांकि इस हादसे से होने वाले नुकसान को लेकर अभी तक किसी ने आधिकारिक बयान नहीं जारी किया है।

About The Author