ब्यूरो: एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह कार सवार युवकों की मौत हो गई। हादसा मुज्जफरनगर के छपार थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के चार बजे के आसपास का है। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार दिल्ली के शाहदरा निवासी छह युवक मंगलवार कार से हरिद्वार की ओर आ रहे थे। जैसे ही इनकी कार मुज्जफरनगर हाईवे स्थित छपार थाना क्षेत्र में पहुंची जहां शाहपुर कट के पास इनकी कार अनियंत्रित होकर सामने एक ट्रक में जा घुसी। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार सभी छह युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही छपार पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस की टीम ने क्रेन की मदद से कार को ट्रक के नीचे से निकलवाया। पुलिस ने कार के अंदर फंसे सभी मृतकों के शव निकाले। सभी मृतक दिल्ली शाहदरा के निवासी बताए जा रहे हैं।



More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
महाविद्यालय अगरोड़ा में NSS अभिविन्यास कार्यक्रम एवं स्वच्छता अभियान आयोजित
राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा में यूथ रेडक्रॉस सोसाइटी के उद्देश्यों एवं आगामी गतिविधियों की दी जानकारी