सड़क दुर्घटना में बुलेट सवार दरोगा की मौत का समाचार सामने आया है जानकारी के अनुसार एक पिकअप वाहन ने बुलेट सवार दरोगा को टक्कर मार दी, जिससे दरोगा की मौत हो गई।
हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया, लेकिन पिकअप चालक अपने वाहन को छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसा उधम सिंह नगर के जसपुर कोतवाली क्षेत्र की नादेही चौकी क्षेत्र में फीका पुल के पास हुआ।
पुलिस के मुताबिक, बैलपड़ाव में आईआरबी में दरोगा के पद पर तैनात पुष्कर चंद जोशी आज डाक देने नजीबाबाद गए थे। जहां से वापसी के दौरान जसपुर नादेही रोड पर फीका पुल के पास उन्हें एक पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें उनकी मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जसपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। इस घटना के बाद पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. धीरेंद्र मोहन गहलोत ने बताया कि आज करीब साढ़े 4 बजे मृतक को लाया गया था। मृतक की शिनाख्त आईआरबी बैलपड़ाव में दरोगा के पद पर तैनात पुष्कर चंद जोशी के रूप में की गई है। पुष्कर मुख्य रूप से चंपावत के रहने वाले थे, जो बिजनौर से बुलेट से आ रहे थे। जिनकी फीका पुल के पास पिकअप वाहन से टक्कर हो गई। दरोगा के शरीर पर मल्टीपल इंजरी आई है, जिस कारण उनकी मौत होना प्रतीत हो रहा है।


More Stories
हरिद्वार/ कनखल: तलाब किनारे लगा बिजली का खंभा बन सकता है हादसे का कारण, स्थानीय लोगों में डर
एशियन फिजिक्स ओलंपियाड में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन, जीते 3 रजत, 4 कांस्य एवं 1 Honorable Mention पदक
ऋषिकेश: विश्व जैव विविधता दिवस 2026 के अवसर पर आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम