शिव नन्दन मौर्य, हरिद्वार: देवभूमि पूर्व सैनिक कल्याण समिति की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 13 सितंबर 2026 को देवपुरा आश्रम के सभागार, निकट देवपुरा चौक में आयोजित किया गया। समारोह में नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने समिति के प्रति अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की शपथ ली।
उल्लेखनीय है कि समिति की नई कार्यकारिणी का चुनाव स्वतंत्रता दिवस 2026 के कार्यक्रम के दौरान संपन्न हुआ था। शपथ ग्रहण समारोह में अध्यक्ष दिनेश चंद सकलानी, सचिव कोमल सिंह रोथान, कोषाध्यक्ष आनंद सिंह गोसाई, ऑडिटर ऋतुराज तथा राम किशोर धीमान ने शपथ ग्रहण की।
समारोह का मंच संचालन वी.डी. शर्मा ने किया। सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को समिति के पूर्व सचिव ऋतुराज ने शपथ दिलाई।
इस अवसर पर सभागार में उपस्थित समिति के सदस्यों ने नव निर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। समारोह के दौरान कुछ नए सदस्यों ने भी समिति की सदस्यता ग्रहण की, जिनका समिति की ओर से पटका पहनाकर स्वागत किया गया।
समारोह में बी.एस. शर्मा, मुकेश शर्मा, बैसाख सिंह पवार, रणवीर सिंह नेगी, महावीर प्रसाद उनियाल, इंद्र मोहन दंडरीयाल, जितेंद्र अस्वाल, संभु बैठा, ओम प्रकाश थापा, अजय सैनी, महावीर सिंह बिष्ट, आर.बी. यादव, शिव राज सिंह, पी.के. शर्मा, सोम प्रकाश शर्मा, आशा मल्होत्रा, पी.सी. भट्ट, सुरेश थापा, पदम बहादुर, नंदन सिंह कठैत सहित समिति के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।



More Stories
राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में योग प्रतियोगिता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
महाविद्यालय कमांद में फिट इंडिया मूवमेंट के तहत छात्राओं हेतु जूडो आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन
धनौरी पी.जी. कॉलेज में ‘विकसित भारत @2047’ के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं की धूम