नवल टाइम्स न्यूज़, दिनांक 9 .3. 24 : आज हरिद्वार में रहने वाले प्रदेश के पदाधिकारीयो की एक बैठक प्रदेश महासचिव चंद्रशेखर चौहान जी के निजी आवास सीतापुर ज्वालापुर में संपन्न हुई।

जिसकी अध्यक्षता प्रदेश प्रमुख देवेंद्र प्रजापति  ने की व संचालन प्रदेश महासचिव चंद्रशेखर चौहान ने किया।

बैठक में सभी वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे शिवसेना वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार सुल्लखन सिंह जी ने प्रदेश प्रमुख देवेंद्र प्रजापति जी को आशीर्वाद देते हुए कहा कि देवेंद्र प्रजापति पूरे प्रदेश के अंदर सक्रिय रूप से संगठन का विस्तार अपनी टीम के साथ जोरो शोंरो से कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मेरी 85 साल की उम्र में पहला सक्रिय प्रदेश प्रमुख शिवसेना को मिला है जो उत्तराखंड के प्रत्येक शिव सैनिक के लिए गर्व का विषय है।

इसके साथ ही सभी प्रदेश के पदाधिकारीयो ने देवेंद्र प्रजापति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर तन मन धन से संगठन में कार्य करने का आश्वासन दिया पूर्व में हुए उत्तराखंड के काणा ताल हल्द्वानी के दौरे पर चर्चा व मंथन हुआ।

देवेंद्र प्रजापति ने कहा कि शिवसेना राष्ट्रीय सचिव श्री अभिजीत अडशुल जी के दिशा निर्देश पर माननीय शिवसेना पंत प्रमुख आदरणीय श्री एकनाथ शिंदे साहेब जी के आशीर्वाद से संगठन की सोच से लोग जुड़ रहे हैं और संगठन का विस्तार जोरों से चल रहा है।

प्रजापति ने बताया कि जल्द ही उत्तराखंड का दूसरा दौरा संगठन प्रचार व विस्तार अग्रसर के लिए किया जाएगा।

सभा में मुख्य रूप से उपस्थित प्रदेश सचिव धर्मेंद्र सिंह प्रदेश आईटी प्रभारी राजकुमार प्रजापति प्रदेश सचिव महावीर गोसाई प्रदेश मुख्य कार्यालय सचिव सत्यवीर राठौर उत्तराखंड प्रदेश सह सचिव मुकेश उपाध्याय प्रदेश सह सचिव योगेश सैनी नेमचंद सैनी आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।