देव संस्कृति विश्व विद्यालय , शांतिकुंज हरिद्वार की छात्राओं द्वारा शक्ति नगर दमोह में दीप यज्ञ – डॉक्टर आभा अग्रवाल एवं इंजीनियर श्री गिरिराज अग्रवाल ने किया भव्य आयोजन।
शांति कुंज हरिद्वार से आई हुई देव कन्याओं ने दीपकों की महिमा बताते हुए कहा कि जिस प्रकार दीपक अपनी अंतिम श्वांस तक रोशनी बिखेरता रहता है , मनुष्य को भी अपनी प्रतिभा एवं धन का एक अंश जन हित के कार्यो में लगा देना चाहिए।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्रोफेसर उषा खंडेलवाल , डीन – योग विज्ञान एवं प्राकृतिक चिकित्सा संकाय, एकलव्य विश्वविद्यालय , दमोह म. प्र. ने बताया कि कार्यक्रम में अपार जनसमूह एकत्रित हुआ।
श्रीमती रमा अग्रवाल ने एवं श्रीमती सुधा अग्रवाल ने भी अपना सहयोग प्रदान किया। 501 दीपकों को प्रज्ज्वलित किया गया एवं दीप यज्ञ वैदिक रीति से हुआ।

कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम की संयोजिका डॉक्टर आभा अग्रवाल ने कहा कि जिस प्रकार सूरज अपना प्रकाश बिना किसी भेदभाव के सबको एक समान देता है, हमें भी हर घर में माँ गायत्री को स्थापित करना है एवं अपने ज्ञान का प्रकाश फैलाना है।
शांति कुंज हरिद्वार से पधारी देव कन्याओं की सराहना की एवं सबको धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम का समापन किया।



More Stories
मां गंगा को प्रदूषण मुक्त करने की मांग: सावक मंच के धरने के बाद एक्शन में प्रशासन, नाईसोता नाले पर काम शुरू
कोटा: एक भारत श्रेष्ठ भारत समिति के तहत डॉ. भूपेन हजारिका की जीवनी पर कार्यक्रम आयोजित
दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, रिलायंस डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर में मिली अनियमितताएं, खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे