दिल्ली में कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट (Delhi Coronavirus Omicron Variant) के बढ़ते खतरे को देखते हुए दिल्ली सरकार ने GRAP (ग्रेडेड रिस्पॉन्स ऐक्शन प्लान) को लागू कर दिया है.
फिलहाल दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके तहत राजधानी में कई तरह की पाबंदियां लगा दी गई हैं. GRAP लागू होते ही दिल्ली के सभी स्कूल, कॉलेज, शिक्षण संस्थान और कोचिंग इंस्टीट्यूट बंद कर दिए गये हैं. बता दें कि दिल्ली में सीनियर क्लासेज़ के लिए स्कूल 18 दिसंबर से खुले थे.
पहले कोरोना और फिर वायु प्रदूषण के चलते स्कूल बंद किए गए थे. स्कूल बंद होने के साथ साथ जिम, स्वीमिंग पूल, थिएटर आदि पर भी प्रतिबंध लगाए जाएंगे
मंगलवार को जारी किए गए आदेशानुसार 11वीं और 12वीं कक्षा के लिए ऑनलाइन शिक्षण-शिक्षण गतिविधियां, सीबीएसई पंजीकरण और परीक्षाएं और संबंधित गतिविधियां जैसे प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट और असाइनमेंट इत्यादि अनुसूची के अनुसार आयोजित की जाएंगी.
येलो अलर्ट जारी किए जाने के बाद श्रेणीबद्ध प्रतिक्रिया कार्य योजना (जीआरएपी) के तहत 10 बजे से सुबह पांच बजे तक रात्रिकालीन कर्फ्यू लागू रहेगा तथा निजी कार्यालय आवश्यक श्रेणियों को छोड़ कर आधे कर्मचारियों की उपस्थिति के साथ कामकाज करेंगे. विवाह और अंतिम संस्कार कार्यक्रम में 20 लोगों के उपस्थित रहने की अनुमति दी जाएगी, जबकि अन्य सभी प्रकार के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक, धार्मिक समागम और उत्सव कार्यक्रम तत्काल प्रभाव से लागू येलो अलर्ट के तहत निषिद्ध होंगे.



More Stories
पहाड़ के पलायन की पीड़ा को स्वर देती डॉ. चमोली की नई पुस्तक ‘बौडिक ऐजा’ का विमोचन, माँ और मातृभूमि को समर्पित
1 साल से फरार चल रहा चोरी का आरोपित हरिद्वार पुलिस की गिरफ्त मे
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री ने किया हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण