डी पी उनियाल, गजा: नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र में दोगी पट्टी के ग्राम पंचायत क्यारा ( अनेथा) , जमोला, कोटर, भांगला, एवं कखूर का भ्रमण करते हुए क्षेत्र के विधायक व कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने जन संवाद करते हुए विकास कार्यों के लिए विधायक निधि से लाखों रुपए स्वीकृत किए साथ ही ग्राम पंचायत क्यारा मे 79. 40 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान करते हुए उप स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास भी किया।
इस अवसर पर जगह जगह क्षेत्र की जनता ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र, एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया, सांई मंदिर मे ग्रामीणों के द्वारा श्रद्धा पूर्ण व आत्मीय स्वागत किया गयाा।
विभिन्न ग्राम पंचायतों मे जन संवाद के दौरान क्षेत्रवासियों ने अपनी समस्याओं को व विकास कार्यों की अपेक्षाओं को मंत्री सुबोध उनियाल के सामने रखा।
प्रमुख श्रीमती दीक्षा राणा, जेष्ठ प्रमुख श्रीमती गीता दवाण, पूर्व प्रमुख राजेन्द्र भंडारी, ने अपने सम्बोधन मे क्षेत्रवासियों एवं जनप्रतिनिधियों से विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने और क्षेत्र के विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का आह्वान किया।
कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने अपने सम्बोधन मे विकास की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि जनसेवा के साथ विधानसभा को विकास कार्यों में अग्रणी विधानसभा बनाना मेरा लक्ष्य है, कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार लगातार सुशासन के साथ जनहित के लिए प्रयासरत है।
उन्होंने कहा कि विपक्ष केवल नकारात्मक भूमिका निभाते हुए अनर्गल प्रचार कर रहा है, मेरा हर संभव प्रयास ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं के निराकरण के लिए होता हैै।
इस अवसर पर मंडल प्रभारी व मंत्री प्रतिनिधि बन विभाग अर्जुन दवांण, मंडल अध्यक्ष रमेश पुंडीर, जिला पंचायत सदस्य हुकम सिंह भंडारी, किसान मोर्चा जिला महामंत्री ज्योत बर्थवाल, मंडल महामंत्री हरी सिंह रावत, प्रधान विजेंद्र सिंह, श्रीमती रीना पूंडीर, क्षेत्र पंचायत सदस्य केवल पुंडीर, राकेश कुलियाल, प्रधान रेनु पंवार, मंजू देवी, दर्शन लाल गैरोला, आशीष कुलियाल,तथा गजेंद्र राणा, विजेंद्र सिंह रावत, प्यार सिंह रावत, सुल्तान सिंह पुंडीर, प्रवीन पंवार, चंद्र शेखर पंवार, हरीश पंवार, प्रेम सिंह, कीर्ति कैंतुरा, ज्योति सिंह, लोकेन्द्र सिंह, ज्योति गैरोला, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।



More Stories
जनजातीय गौरव दिवस के तहत पारम्परिक लोकगीतों की शानदार प्रस्तुतियाँ
महाविद्यालय मजरा महादेव में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित
महाविद्यालय मालदेवता में शिक्षा विभाग के विभागीय परिषद के तत्वावधान में प्रतिभा और सृजनात्मकता का शानदार प्रदर्शन