हरिद्वार: धनोरी पी.जी. कॉलेज, धनोरी की रोवर-रेंजर इकाई द्वारा आज मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों एवं युवाओं को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करना तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करना था।
अभियान के अंतर्गत रोवर-रेंजर के छात्र-छात्राओं ने निकटवर्ती ग्राम में घर-घर जाकर नागरिकों से संवाद स्थापित किया तथा उन्हें लोकतंत्र में मतदान के महत्व की जानकारी दी। स्वयंसेवकों ने लोगों को यह संदेश दिया कि प्रत्येक पात्र नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए, क्योंकि एक-एक वोट राष्ट्र के विकास और सशक्त लोकतंत्र की आधारशिला है।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने मतदान संबंधी जागरूकता संदेशों के माध्यम से ग्रामीणों को निष्पक्ष, निर्भीक एवं अधिकाधिक मतदान करने के लिए प्रेरित किया। ग्रामीणों ने भी अभियान की सराहना करते हुए लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी का संकल्प व्यक्त किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) विजय कुमार ने रोवर-रेंजर इकाई के इस सामाजिक दायित्वपूर्ण प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि युवा वर्ग लोकतांत्रिक मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। शिक्षा शास्त्र विभाग अध्यक्ष डॉ. अलका सैनी ने छात्र-छात्राओं से भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने हेतु प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन रोवर-रेंजर इकाई के प्रभारी डॉ. प्रियंका शर्मा एवं डॉ. आकाश तथा स्वयंसेवकों के सहयोग से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मोनिका वत्स भी उपस्थित रही


More Stories
“अघोरा” नाम के यूट्यूब चैनल के जरिए तंत्र-मंत्र के नाम पर करते थे ठगी, हरिद्वार पुलिस ने किया भांडाफोड़
कुंभ और चारधाम यात्रा में माटी कला उत्पादों के उपयोग को दिया जाएगा बढ़ावा: कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी
हरेला पर्व पर राजकीय महाविद्यालय पोखड़ा में हुआ वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण की दिलाई शपथ