धनोरी महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरियाली संवर्धन तथा प्रकृति के प्रति जन-जागरूकता का संदेश देना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) विजय कुमार के करकमलों द्वारा पौधारोपण कर किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी आचार्यगण, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवक छात्र-छात्राएं तथा अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सभी ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का सफल आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में संपन्न हुआ। अंत में सभी उपस्थितजनों ने पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण एवं पौधों के संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया तथा हरेला पर्व के महत्व को जन-जन तक पहुँचाने का संदेश दिया।


More Stories
हरिद्वार: धनौरी पीजी कॉलेज में ग्रुप-सी कर्मचारियों के लिए तकनीकी एवं डिजिटल प्रशिक्षण सत्र आयोजित
हरिद्वार में संपादकों का महाकुंभ: प्रिंट मीडिया आज भी सबसे विश्वसनीय – महामंडलेश्वर करौली शंकर महाराज
राजकीय महाविद्यालय, पौखाल में नव प्रवेशित छात्र–छात्राओं के लिए अभिविन्यास कार्यक्रम का आयोजन