November 4, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

धनौरी पी.जी. कॉलेज एवं यूनिवर्सिटी ऑफ बेंगकुलु, इंडोनेशिया के संयुक्त तत्वावधान में ऑनलाइन अतिथि व्याख्यान आयोजित

धनौरी, हरिद्वार, 4 नवंबर 2026: धनौरी पी.जी. कॉलेज, धनौरी, हरिद्वार द्वारा यूनिवर्सिटी ऑफ बेंगकुलु (University of Bengkulu), इंडोनेशिया के साथ हुए समझौता ज्ञापन (MoU) के अंतर्गत शैक्षणिक विस्तार गतिविधि के रूप में 4 नवंबर 2026 को ऑनलाइन अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सहयोग को बढ़ावा देना, ज्ञान एवं अनुसंधान संबंधी अनुभवों का आदान-प्रदान करना तथा विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को वैश्विक शैक्षणिक गतिविधियों से जोड़ना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रो. डॉ. साल प्रिमा युधा एस. (Prof. Dr. Sal Prima Yudha S.), प्रोफेसर ऑफ केमिस्ट्री एवं डीन, फैकल्टी ऑफ मैथमेटिक्स एंड नेचुरल साइंसेज, यूनिवर्सिटी ऑफ बेंगकुलु, इंडोनेशिया को आमंत्रित किया गया। उन्होंने रसायन विज्ञान के क्षेत्र में अपने शैक्षणिक अनुभव, विशेषज्ञता एवं अनुसंधान संबंधी विचारों को प्रतिभागियों के साथ साझा किया।

इस ऑनलाइन व्याख्यान के माध्यम से महाविद्यालय के सहायक आचार्यों एवं विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शैक्षणिक संवाद स्थापित करने, नवीन अनुसंधान गतिविधियों को समझने तथा विज्ञान एवं रसायन विज्ञान के क्षेत्र में उपलब्ध संभावनाओं से परिचित होने का अवसर प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम के माध्यम से दोनों संस्थानों के मध्य स्थापित समझौता ज्ञापन (MoU) के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने तथा अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सहयोग, शोध गतिविधियों एवं ज्ञान के आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया गया।

महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्य डॉ अलका सैनी ने इस प्रकार की अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक गतिविधियों को उच्च शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने, विद्यार्थियों में वैज्ञानिक एवं अनुसंधानपरक दृष्टिकोण विकसित करने तथा वैश्विक शैक्षणिक संस्थानों के साथ संबंध मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

धनौरी पी.जी. कॉलेज की यह पहल राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक संस्थानों के बीच सहयोग को सुदृढ़ करने तथा विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को वैश्विक ज्ञान-विज्ञान से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम का आयोजन रसायन विज्ञान विभाग द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संयोजन रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ मोनिका वत्स द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम के उपरांत धन्यवाद ज्ञापन डॉ अनुपमा द्वारा दिया गया। इस ऑनलाइन कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त सहायक आचार्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे|

About The Author