हरिद्वार: धनौरी पी.जी. कॉलेज में दिनांक 17 अक्टूबर 2025 को दीपावली पर्व के उपलक्ष में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) विजय कुमार ने की।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने विविध रंगों एवं विषयों के माध्यम से आकर्षक और मनमोहक रंगोलियाँ प्रस्तुत कीं, जिनमें दीपावली के सांस्कृतिक, धार्मिक एवं सौंदर्यात्मक रूप का सुंदर समन्वय दिखाई दिया।
कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक समिति के तत्वावधान में किया गया, जिसकी प्रभारी डॉ. करिश्मा तोमर, समिति के सदस्य सुश्री मोनिका, डॉ. किरण, श्री अंकित कोहली एवं डॉ. श्वेता त्यागी ने निर्णायक मण्डल के रूप में प्रतिभागियों की रंगोलियों का मूल्यांकन किया।
प्राचार्य प्रो. (डॉ.) विजय कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि –“रंगोली भारतीय परंपरा की एक सुंदर कला है जो सृजनशीलता के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का संदेश देती है।”
प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार संयुक्त रूप से टीम-1 और टीम-2 को प्रदान किया गया।
टीम-1 के सदस्य थे – रोहित (एम.ए.), सुहेल (बी.ए. तृतीय सेमेस्टर), बेबी साह (एम.ए. प्रथम सेमेस्टर)।
टीम-2 के सदस्य थे – अंशिका धीमान (बी.ए. पंचम सेमेस्टर), अंजली (बी.ए. पंचम सेमेस्टर), शिवानी (बी.ए. पंचम सेमेस्टर) एवं आशु पाल (बी.ए. तृतीय सेमेस्टर)।
द्वितीय पुरस्कार इशिका (बी.ए. प्रथम सेमेस्टर), रिया (बी.ए. प्रथम सेमेस्टर) एवं महक (बी.ए. प्रथम सेमेस्टर) को मिला।
तृतीय पुरस्कार रिज़वान अली (एम.एससी. द्वितीय सेमेस्टर) एवं जाग्रति (एम.एससी. प्रथम सेमेस्टर) को प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षणोत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया तथा सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं।
More Stories
दीपावली पर मिट्टी के दीए, लक्ष्मी गणेश और बर्तन अवश्य खरीदें-डा.विशाल गर्ग
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड जनमंच मीडिया हाउस द्वारा आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
हरिद्वार: दिवाली पर सफाईकर्मी-अधिकारी रहेंगे मुस्तैद, अवकाश रद्द