August 26, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

धनौरी पी.जी. कॉलेज में निर्वाचन साक्षरता जागरूकता क्लब द्वारा निबंध प्रतियोगिता आयोजित

 

धनौरी, हरिद्वार: धनौरी पी.जी. कॉलेज, धनौरी में निर्वाचन साक्षरता जागरूकता क्लब के अंतर्गत सांस्कृतिक समिति द्वारा मतदाता जागरूकता एवं लोकतांत्रिक सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता का विषय “निर्वाचन साक्षरता, जागरूक मतदान, सशक्त लोकतंत्र” रखा गया।

प्रतियोगिता का आयोजन कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. अलका सैनी के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक समिति की प्रभारी डॉ. करिश्मा तोमर, डॉ. श्वेता तथा रोवर्स-रेंजर्स अधिकारी डॉ. आकाश की सक्रिय सहभागिता रही।

प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में मतदान के महत्व, मताधिकार के प्रति जागरूकता, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा जिम्मेदार नागरिक की भूमिका के प्रति समझ विकसित करना रहा।

विद्यार्थियों ने विषय पर अपने विचारों को निबंध के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हुए लोकतंत्र को सशक्त बनाने में जागरूक मतदाता की भूमिका को रेखांकित किया।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रीतिका धीमान एवं निधि सिंह ने, द्वितीय स्थान प्रिया एवं नीतिका ने तथा तृतीय स्थान तरुण सैनी ने प्राप्त किया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा गया कि जागरूक मतदाता ही मजबूत लोकतंत्र की आधारशिला है। प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह अपने मताधिकार का सही, स्वतंत्र एवं विवेकपूर्ण प्रयोग करते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त बनाने में अपनी भूमिका निभाए।

About The Author