- नियमित रूप से रक्तदान करने से नियंत्रित होती है आयरन की अतिरिक्त मात्रा: डॉ बसंत काठीवाड़
नरेंद्रनगर: धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर की एनएसएस इकाई के तत्वावधान में हिमालयन इंस्टिट्यूट हॉस्पिटल ब्लड बैंक जॉलीग्रांट के सहयोग से स्वैछिक रक्तदान शिविर का आयोजन महाविद्यालय परिसर में कार्यक्रम अधिकारी डॉo संजय कुमार के नेतृत्व मे किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्य प्रो राजेश कुमार उभान एवं डॉ बसंत काठीवाड़ ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलन से किया।

इस मौके पर कॉलेज प्राचार्य ने रक्त दान के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि रक्तदान के प्रति भ्रांतियों को दूर कर प्रत्येक व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए जिससे ज़रूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके और अमूल्य जीवन को बचाया जा सकें ।
वही हिमालयन हॉस्पिटल के डॉ बसंत काठीवाड़ ने बताया कि नियमित रूप से रक्तदान करने से शरीर मे आयरन की अतिरिक्त मात्रा नियंत्रित हो जाती है जो दिल की सेहत के लिए अच्छा होता है।
इस अवसर पर एनoएसoएसo कार्यक्रम अधिकारी डॉ संजय कुमार ने युवाओं का आह्वाहन करते हुए कहा कि वर्तमान में युवा शक्ति को निस्वार्थ भाव से समाज के सेवा के लिए आगे आना चाहिए ।
कैम्प में कॉलेज के छात्रो एवं स्टाफ ने कुल 19 यूनिट रक्दान किया। शिविर में डॉ आशुतोष शरण, डॉ राजपाल रावत, डॉ सृचना सचदेव, डॉ सुधा रानी, डॉ आराधना सक्सेना , डॉ हिमांशु जोशी, विशाल त्यागी, मीना चौहान, अजय, भूपेन्द्र एवं अन्य महाविद्यालय स्टाफ एवं निखिल मेहरा, दीपक, मानवेन्द्र, हरेंद्र आदि सभी छात्र उपस्थित रहें।


More Stories
हरिद्वार: सरकारी संपत्तियों को प्रचार विज्ञापनों से खराब करने वाले 9 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
हरिद्वार: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द के आगमन पर श्री हरिहर आश्रम, कनखल में हुआ उनका भव्य स्वागत
नरेंद्र नगर: महिलाओं को स्वरोजगार योजना से जोड़ने के लिए नगर पंचायत गजा मे बैठक का आयोजन