संजीव शर्मा,नवल टाइम्स न्यूज़,हरिद्वार: भारतीय हिंदूवाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रमोहन कौशिक ने भगवानपुर क्षेत्र के जलालपुर गांव में हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली जा रही शोभायात्रा पर पथराव एवं आगजनी की घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहां की हिंदू धार्मिक कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले धर्मविरोधी व्यक्तियों की तत्काल गिरफ्तारी कर उन्हें कठोर से कठोर सजा दी जानी चाहिए!
उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड एवं धर्मनगरी हरिद्वार के भगवानपुर क्षेत्र में दुस्साहस पूर्ण तरीके से भगवान हनुमान जी के जन्मोत्सव की शोभायात्रा में जिस तरह का उपद्रव किया है यह अक्षम्य है !
उन्होंने कहा कि प्रशासन को हनुमान जन्मोत्सव की शोभायात्रा में विद्म उत्पन्न करने वाले शरारती तत्वों को चिन्हित कर उनकी तत्काल गिरफ्तार कर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कठोर से कठोर दंड दिया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी हिंदुओं के धार्मिक कार्य में बाधा डालने का दुस्साहस न कर सके!
उन्होंने कहा कि हमारे धार्मिक कार्यों में जो धर्मविरोधी ताकते विधन डालने कि कुचेष्टा करेंगी उन्हें भारतीय हिंदूवाहिनी मुंहतोड़ जवाब देने का कार्य करेगी !


More Stories
रोटरी क्लब कनखल का तीज महोत्सव धूमधाम से संपन्न, महिलाओं ने जमकर किया नृत्य और गायन
महाविद्यालय कोटाबाग- ए.बी.एस.एस-2026 साप्ताहिक कार्यक्रम श्रृंखला के तीसरे दिन “A.I : वरदान या अभिशाप प्रतियोगिता” का आयोजन
महाविद्यालय अगरोड़ा धारमंडल में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत हुआ रैली का आयोजन