डीपी उनियाल, गजा : नगर पालिका परिषद नरेंद्र नगर के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रदेश के कैबिनेट मंत्री व क्षेत्र के विधायक सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जन सभा को संबोधित किया, तथा बाइक रैली में प्रतिभाग कर जनता से भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री उनियाल ने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र विक्रम सिंह पंवार निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं, अब एक मजबूत एवं विकासोन्मुखी बोर्ड गठन की आवश्यकता है, जिसके लिए सभी भाजपा सभासद प्रत्याशियों की विजय सुनिश्चित करना आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि एक सशक्त बोर्ड के गठन नगर क्षेत्र के विकास कार्यों को गति मिलेगी तथा प्रदेश सरकार के सहयोग से स्थानीय जन समस्याओं का समाधान किया जा सकेगा, कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार विकास, सुशासन, और जन कल्याण के संकल्प के साथ कार्य कर रही है।
क्षेत्र के विधायक सुबोध उनियाल ने क्षेत्र वासियों से अपील करते हुए कहा कि नगर के विकास, बेहतर आधारभूत सुविधाओं और जनहित के कार्यों को आगे बढाने के लिए भाजपा सभासद प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनायें, ताकि नरेंद्र नगर मे एक मजबूत, सक्षम, बोर्ड का गठन हो सके।
कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।


More Stories
महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में विशेषज्ञ व्याख्यान एवं अभिभावक उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
शिक्षक निलंबन के विरोध में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ कोटा ने प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
राजकीय कला कन्या महाविद्यालय, कोटा में “आध्यात्मिक जागरूकता के माध्यम से नशा मुक्ति” विषय पर व्याख्यान का आयोजन