नवीन राजकीय महाविधालय भूपतवाला के लिए भूमिचयन की प्रक्रिया युद्व स्तरपर
मुख्यमंत्री उत्तराखडं सरकार की घोषणा 902/2021 के क्रम में जनपद हरिद्वार के अन्तर्गत नवीन राजकीय महाविधालय भूपतवाला के लिए भूमिचयन की प्रक्रिया को एक सु़त्री कार्यक्रम के तहत नौडलअधिकारी प्रो0 सतेन्द्र कुमार ने युद्व स्तर से अन्जाम दिया है ।

प्रथमचरण मे राजकीय महाविधालय भूपतवाला के प्राचार्य प्रो0 दिनेश शुक्ला, प्रो0 युवराज, डॅा0 अजय उनियाल, डॅा0 रूबी, डॅा0 शकुंज, डॅा0 प्रीतम, डॅा0 अमितआदि शिक्षको के साथ बैठक कर सर्वसम्मति से वासुदेव आश्रम निकट पावन धाम के सामने खाली पडी जमीन पर नगर निगम हरिद्वार द्वारा अधिवेशन मे मा0 महापौर की अध्यक्षता व विभागीय अधिकारियो की उपस्थिति मे बिन्दु 41 के द्वारा प्रस्ताव स्वीक्रत कर भूमि चयन की कार्यवाही सुनिश्त की।
द्वितीय चरण मे नगरआयुक्त मा0 श्रीदयानन्द सरस्वती जी व जिला अधिकारी हरिद्वार से सम्पर्क स्थापित कर जमीन को हस्तांतरित किये जाने के संबंध मे वार्ता करनी है ताकि शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशो के तहत कार्य सम्पादित हो सके।
शासन ने भवननिर्माण की जिम्मेदारी उत्तराखंड क्रषि उत्पादन विपण्न बोर्ड निर्माण शाखा को दी है ताकि अति शीर्घ निर्माण हो सके।
गौरतलब है कि वर्तमान मे यह महाविधालय मोहनानन्द आश्रम हरिद्वार मे महज 5 कमरो मे चल रहा है जहा पर 15 टिचिंग तथा 10 नोन टिचिंग स्टाफ तीनो संकायो के 17 विषयो को पढाने जा रहे हैऔर नये स़त्र हेतु दाखले भी जारी है ।
ऐसे मे छात्रो की कक्षा हेतु कमरे ना होने के कारण नवीन जमीन का हस्तांतरण किया जाना अति आवश्यक है जिस हेतु निदेशालय हल्द्वानी व उच्च शिक्षा मंत्री देहरादुन की चिन्ता जायज है।



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन