पंजाबी सिंगर मूसेवाला हत्या का एक आरोपी देहरादून से गिरफ्तार
उत्तराखंड से जुड़े हो सकते हैं सिद्धू मूसेवाला की हत्या के तार, पंजाब में कांग्रेस नेता व गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का एक आरोपित को देहरादून से गिरफ्तार किए जाने की सूचना मिल रही है।
पंजाब एसटीएफ ने उत्तराखंड पुलिस के साथ संयुक्त आपरेशन के बाद शिमला बाईपास नयागांव पेलियो से आरोपित को पकड़ा है।
उत्तराखंड एसटीएफ ने वाहन चेकिंग के दौरान 2 गाड़ियां पकड़ी, गाड़ी में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात बदमाशों के होने की संभावना,
अब तक मिली जानकारी के अनुसार युवक हेमकुंड साहिब की यात्रा के बहाने प्रदेश में दाखिल हुआ है। वह अपने कुछ साथियों के साथ हेमकुंड साहिब की यात्रा से लौट रहा था। तभी वह पुलिस के हत्थे चढ़ा। पंजाब पुलिस युवक को अपने साथ ले गई है।
आरोप है कि युवक ने हत्यारों को गाड़ी मुहैया कराई थी। इस मामले में पंजाब पुलिस अपने यहां ही खुलासा करेगी। वहीं देहरादून में फिलहाल कोई अधिकारी इस मामले में बयान नहीं दे रहा है।


More Stories
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अमेरिका की धरा पर गूंजा भारत का वंदेमातरम…. ..देवेंद्र सक्सेना
धनौरी पी.जी. कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का सफल आयोजन
राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़: हर घर तिरंगा अभियान-2026 के पांचवें दिन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन