हरिद्वार: दिनांक 22.12.2025 की रात्रि को मंगलौर पुलिस को गस्त के दौरान एक बालिका घूमती हुई मिली जिसपर तुरंत महिला कांस्टेबल को मौके पर बुलाने के उपरांत उक्त बालिका को थाने पर लाते हुए उसको तसल्ली देते हुए पूछताछ की गई, परंतु बालिका द्वारा कुछ भी नहीं बताया जा रहा था जिस कारण बालिका को परिजनों से मिलने में या परिजनों को सूचना देने में बड़ी समस्या उत्पन्न हो रही थी।
बालिका कभी अपना पता कहीं तो कभी कहीं बता रही थी मोबाइल नंबर की जानकारी नहीं थी जिस कारण बालिका के परिजनों को सूचना देना में बड़ी समस्या उत्पन्न हो रही थी।
मुश्किल से बालिका द्वारा केवल संभल और तलवार नाम बताया जिसपर गूगल तथा अन्य माध्यमों से सर्च करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त गांव जिला संभल उत्तर प्रदेश थाना असमोली क्षेत्र में ग्राम तलवार शाहबाजपुर पड़ता है, परिजनों का नंबर ज्ञात करने पर पता चला कि उक्त बालिका घर वालों से नाराज।
होकर घर से निकल गई थी बालिका के परिजन थाने पर आए होने की सूचना देने पर परिजन तुरंत थाने पर पहुंचे बालिका सकुशल मिलने पर परिजनों द्वारा उत्तराखंड पुलिस का धन्यवाद अदा किया गया।



More Stories
धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: 26 प्रस्तावों पर लगी मुहर, हरिद्वार में दो विश्वविद्यालय की स्थापना को स्वीकृति
सत्ता बचाने के लिए संवैधानिक संस्थाओं का हो रहा दुरुपयोग, SIR के बहाने वोट छीन रही BJP’—कांग्रेस विधायक आफताब अहमद
भगत सिंह चौक के पास कूड़े के ढेर में मिली सात दिन की मासूम बच्ची