श्री देव सुमन विश्वविद्यालय बादशाहीथौल उत्तराखंड के कुलपति एन.के. जोशी से परीक्षा परिणाम में आ रही त्रुटि के सुधारीकरण के लिए कल दिनांक 24 जुलाई 2024 को ज्ञापन प्रेषित किया गया।
बता दें कि हाल ही में जो परीक्षा परिणाम बीकॉम द्वितीय सेमेस्टर का आया है उसमे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता एवम शहीद दुर्गामल्ल महाविद्यालय डोईवाला और राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर और अन्य महाविद्यालयों के बहुत सारे छात्र छात्राओ को फेल किया गया है और बैक प्रदर्शित की गई है।
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता के छात्र नेता आदर्श राठौर ने बताया की जिस समय परीक्षा परिणाम घोषित होता है उस समय छात्र छात्राओं का परीक्षा परिणाम पास दिखाई देता और फिर दूसरे दिन परीक्षा परिणाम को चेक करते है तो उनको फेल और उनके जो अंक प्राप्त हुए होते हैं वो जीरो कर दिए जाते है इन सभी को देखते हुए छात्र हित में सभी छात्र छात्राओं का परीक्षा परिणाम सही किया जाए इन सभी छात्र छात्राओं की समस्या को लेकर छात्र नेता आदर्श राठौर और अन्य महाविद्यालयों छात्रसंघ पदाधिकारियों श्री देव सुमन विश्वविद्यालय के कुलपति एन. के. जोशी जी क़ो B.a, B.sc और B.com के छात्रों के परीक्षा परिणाम मे हुए त्रुटियों के सुधार के सम्बन्ध मे ज्ञापन प्रेषित किया गया।
विश्वविद्यालय द्वारा BA के एलिक्टिव, b.com के Enterprenurship, b.sc 3rd year, केमिस्ट्री के छात्रों लगभग सभी छात्रों क़ो फेल दिखाया गया है।
तथा ज्ञापन प्रेषित करने वाले छात्र नेता आदर्श राठौर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता और छात्र संघ अध्यक्ष आशीष बिष्ट डाकपत्थर महाविद्यालय से और सह सचिव महासंघ रोहन सरपाल और निर्देश चौहान महासंघ अध्यक्ष, और। अभावि के कार्यकर्ता नम्रता मखलोगा और अंशुल भंडारी तथा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
यदि जल्द जल्द से रिजल्ट मे सुधार नहीं किया जाता है तो पूरा छात्रसंघ आंदोलन के लिए बाध्य होंगे l



More Stories
दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, रिलायंस डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर में मिली अनियमितताएं, खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे
कुंभ मेला 2027: देवभूमि की लोक संस्कृति का अनूठा संगम, 15 मार्च को हरिद्वार में होगा देव डोलियों का ‘अमृत स्नान’
धनौरी पी.जी. कॉलेज और IAPT की पहल: माँ कौशल देवी पब्लिक स्कूल में सजीव प्रयोगों से बच्चों ने सीखी फिजिक्स