- फोन्दणी परिवार द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का सफलतापूर्वक समापन
कीर्तिनगर, टिहरी गढ़वाल: पाली गांव, डागर टिहरी गढ़वाल में श्री वाचस्पति फोन्दणी (पूर्व प्रिंसिपल एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित) ने अपनी पत्नी स्व. श्रीमती शैला देवी के वार्षिक श्राद्ध की पुण्य तिथि पर दिनांक 20 मार्च से 26 मार्च 2026 तक सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया।
प्रखर कथा वाचक व्यास महाराज डॉ. बुद्धिराम बडोनी जी के मुखारबिंदु से आयोजित इस कथा का श्रावण करके सभी भक्तगण बहुत ही आनंदित एवं भावविभोर हुए। यज्ञाचार्य श्री लखीराम भट्ट जी ने मंत्रोच्चार करके सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। सामान्यतः गांव में पलायन हो गया लेकिन सनातन धर्म की आशा एवं आस्था को देख कर सात दिन तक भक्तों का ताता लगा हुआ था।
क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी जी ने भी इस ज्ञान यज्ञ में उपस्थित होकर कथा का श्रवण किया तथा व्यास पीठ में बिराजमान व्यास महाराज जी का आशीर्वाद लिया।
आयोजित परिवार के सदस्यों में श्री जगदीश प्रसाद, श्री भगवती प्रसाद, श्री दिनेश प्रसाद, श्री रविन्द्र मोहन, श्री अनिल प्रसाद, श्री सतीश प्रसाद, डॉ. प्रकाश फोंदणी के साथ-साथ सभी भाई बंधु एवं इष्ट मित्रगण उपस्थित रहे।
इस ज्ञान यज्ञ में लगभग 400 भक्तगणों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस तरह के भागवत महापुराण को गांव में आयोजित करने पर क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर थी।
आयोजक वाचस्पति फोन्दणी ने प्रतिदिन अपनी कला के माध्यम से सभी भक्तजनों का मनोरंजन करते हुए अधिक संख्या में प्रतिभाग करने पर आभार प्रकट किया। डॉ. प्रकाश फोंदणी ने भी सभी सनातन प्रेमियों के साथ अपने विचार व्यक्त किए।


More Stories
लोकसभा में महिला आरक्षण लागू करने से संबंधित संशोधन प्रस्ताव पारित न हो पाने पर अरविन्द सिसोदिया का तीखा प्रहार
देहरादून: युवा सेना ने महिला आरक्षण विधेयक के संसद में पारित न हो पाने के विरोध में तिलक रोड पर किया शांतिपूर्ण प्रदर्शन
गजा: नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करना महिलाओं का अपमान