श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय परिसर, ऋषिकेश के वनस्पति विज्ञान विभाग के छात्र सूरज सिंह का हुआ राष्ट्रीय प्रशिक्षण के लिए चयन
भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण, (BSI) कलकत्ता द्वारा आयोजित 28 दिवसीय (4 सप्ताह) वृतिका अनुसंधान प्रशिक्षण कार्यक्रम (VRITIKA RESEARCH INTERNSHIP) जोकि वनस्पतियों के वर्गीकरण और वनस्पतियों के खतरे का आकलन विषय पर आयोजित की जा रही है।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी अनुसंधान बोर्ड,(SERB) (डीएसटी) भारत सरकार द्वारा प्रायोजित किया जा रहा है।
वनस्पति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो गुलशन कुमार ढींगरा ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए पूरे भारत में 5 छात्रों का चयन किया गया है जिसमें हमारे विश्वविद्यालय परिसर के एम.एस-सी तृतीय सेमेस्टर के होनहार छात्र सूरज सिंह का भी चयन हुआ है जोकि हमारे लिए गर्व का विषय है।
यह इंटर्नशिप 4 हफ्तों तक कोलकाता के बीएसआई, कैंपस में आयोजित होगी, जिसमें प्रतिभागियों के लिए यात्रा, ठहरना, खाना पीने से लेकर सभी चीजें निशुल्क होंगी।
चयनित छात्र सूरत सिंह ने इस चयन श्रेय प्रोफेसर ढींगरा को दिया जिनके निरंतर मार्गदर्शन व प्रेरणा से यह चयन हुआ तथा वनस्पति विज्ञान विभाग के सभी प्राध्यापकों को भी दिया।
इस मौके पर विश्वविद्यालय परिसर ऋषिकेश के प्राचार्य प्रो एम.एस रावत व समस्त विभागाध्यक्षों व संकाय सदस्यों ने चयनित छात्र को बधाई दी व इंटर्नशिप हेतु अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित करीं।



More Stories
लोक मंथन यात्रा कोटा पहुँची: संस्कार भारती ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग, राष्ट्रीय प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान
हरिद्वार : सिडकुल के डेंसो चौक पर ट्रक की चपेट में आने से खाना पहुंचाने जा रहे 23 वर्षीय युवक की मौत
भगत सिंह चौक से शंकराचार्य चौक तक के पोलों पर चला प्रशासन का डंडा; केबल ऑपरेटरों के अवैध तार भी हटाए गए