पैठाणी, पौड़ी गढ़वाल। आज दिनांक 1 अप्रैल 2026 को राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय बनास पैठाणी पौड़ी गढ़वाल में प्राचार्य प्रो. (डॉ.) विजय कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में नवसृजित महाविद्यालय के तृतीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का आयोजन किया गया।
महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. प्रकाश फोंदणी ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया।
प्राचार्य ने प्रतियोगिता का उदघाटन करते हुए कहा कि प्रदेश का यह पहला व्यावसायिक महाविद्यालय है जिसमे शैक्षणिक कार्यों के साथ-साथ खेल कूद प्रतियोगिताओं को भी बढ़ावा देने से हमारे छात्र -छात्राओं का सर्वांगीण विकास हो रहा है उन्होंने छात्र-छात्राओं को खेल -कूद प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने का आहवान किया तथा कहा कि खेल केवल जीत हार के लिए नहीं बल्कि खेलो से छात्र-छात्राओं में शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक क्षमता का विकास होता है।
कार्यक्रम सयोजक डॉ. सतवीर ने 1 एवं 2 अप्रैल 2026 को होने वाले दो दिवसीय खेल-कूद कार्यक्रमो की विस्तृत रूप रेखा सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के मध्य रखी तथा छात्र-छात्राओं को खेलने के लिए प्रोत्साहित किया। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल-कूद प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया जिसमे 100 मीटर दौड़, रस्साकस्सी, गोला फेंक, टेबल टेनिश, बैटमेंटन, कैरम एवं शतरंज आदि प्रमुख थे।
इन प्रतियोगताओं में दौड़ के संयोजक डॉ. प्रकाश फोंदणी, कैरम एवं शतरंज के संयोजक डॉ. आलोक कंडारी, टेबल टेनिश के संयोजक डॉ. खिलाप सिंह, गोला फेंक एवं रस्साकस्सी के संयोजक डॉ. दिनेश रावत, अपील एवं शिकायत निवारण समिति के संयोजक डॉ. कुमार गौरव जैन, स्वागत एवं संचालन समिति के संयोजक डॉ. प्रकाश फोंदणी ने निर्णायक मण्डल की भूमिका बखूबी निभाई।
महाविद्यालय के सम्मानित प्राध्यापको में डॉ. कुमार गौरव जैन, डॉ. दिनेश रावत, डॉ. कल्पना रावत, डॉ. खिलाप सिंह, डॉ. सतवीर, डॉ. आलोक कंडारी, डॉ. प्रकाश फोंदणी, भास्करानंद मिश्रा एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों में सतीश सिंह, आशीष कश्यप, अनूप बिष्ट, राहुल रावत, पल्लभ नैथानी, नीरज, भूपेंद्र, प्रवीन, प्रदीप, मनवर, जसपाल, भोपाल, मीना, ट्विंकल, सीमा, अर्चना एवं गांधी सिंह ने कार्यक्रम को आयोजित करने में विशेष सहयोग दिया।
इस वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव के सुअवसर पर सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम के द्वितीय दिवस 2 अप्रैल 2026 को अन्य खेल -कूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना श्रेणी प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो देकर प्राचार्य महोदय द्वारा पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।


More Stories
गजा: राजकीय इंटर कॉलेज पोखरी व सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को किया गया पुरस्कृत
उत्तरकाशी: महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में बौद्धिक संपदा अधिकार विषय पर व्याख्यान श्रृंखला के अंतर्गत व्याख्यान का आयोजन
राजकीय महाविद्यालय, मजरा महादेव में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन