उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हरिद्वार में कॉरिडोर के क्षेत्र में आने वाले भवनों को ध्वस्त नहीं किया जाएगा। उंन्होने कहा आगामी 25 सालों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए गंगा कॉरिडोर विकसित किया जाएगा।
आज मुख्यमंत्री आवास में विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। इस अवसर पर उंन्होने हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर के लिए होने कार्यो पर चर्चा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सौंदर्यीकरण का कार्य बिना ध्वस्त किए किया जाएगा। पौराणिक स्थलों के स्वरूप को भी यथावत रखा जाएगा। गंगा कॉरिडोर विकसित करने के लिए जन प्रतिनिधियों के सुझावों को शामिल किए जाएंगे।
उंन्होने कहा कि गंगा कॉरिडोर के तहत हरिद्वार और ऋषिकेश में ओपन स्पेस विकसित किया जाएगा। इससे स्नान पर्वों पर भीड़ का दबाव भी कम होगा और शहर में ट्रैफ़िक का आवागमन भी सुचारू हो सकेगा।


More Stories
उत्तराखंड के प्राध्यापकों का शैक्षिक एवं सांस्कृतिक अध्ययन भ्रमण केंद्रीय विश्वविद्यालय, प्रयागराज में संपन्न
हरिद्वार: धनौरी पीजी कॉलेज में ‘विज्ञान जागरूकता सप्ताह’ के तीसरे दिन पोस्टर प्रस्तुतीकरण का आयोजन
राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में विकसित भारत@2047 पर अंतरराष्ट्रीय मंथन आज