हरिद्वार, 20 जुलाई: देवभूमि अधिकार मंच के संयोजक प्रमोद खारी ने भाजपा से इस्तीफे की घोषणा करते हुए लकसर से विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की है।
प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान प्रमोद खारी ने कहा कि सरकार और संगठन के स्तर पर जनसमस्याओं को रखने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं होने पर उन्होंने निराशा हताशा के बाद दुखी मन से भाजपा से इस्तीफा दिया है।
प्रमोद खारी ने बताया कि स्थानीय सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के समक्ष भी जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया। लेकिन उनका भी कोई सहयोग नहीं मिला। खारी ने कहा कि वे जन सेवा के लिए राजनीति में आए हैं। लेकिन जनहित के मुद्दों को लेकर सरकार एवं शासन गंभीर नहीं है। लक्सर क्षेत्र की जनता की पीड़ा को लेकर हमेशा ही शासन प्रशासन को अवगत कराया गया। लेकिन मात्र आश्वासन ही। डबल इंजन सरकार में भी लोगों की समस्याओं का समाधान ना होना सरकार की कार्य प्रणाली पर भी सवाल खड़े करता है।
उन्होंने कहा कि उन्हें पद ओर टिकट की कोई लालसा नहीं है। लकसर की जनता का आशीर्वाद उनके साथ है और आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।
प्रमोद खारी ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के दौरे के दौरान प्रदेश सरकार द्वारा की गई गतिविधियों पर सवाल खड़े किए और कहा कि विपक्ष को भी बोलने का अधिकार है। उनके साथ पहुंचे भाजपा नेता नमन गोस्वामी ने भी भाजपा छोड़ने का ऐलान किया।



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन