हरिद्वार: जनपद हरिद्वार के थाना बहादराबाद क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इस हत्याकांड में पहले पत्नी ने पति की हत्या की, उसके बाद बेटे ने मां का गला दबाकर उसे मौत की नींद सुला दिया। हत्या करने के बाद बेटे ने स्वंय थाने जाकर पुलिस को घटना के सबंध में जानकारी दी
मृतक के बेटे तोहिद उम्र 22 वर्ष पुत्र इनामुल हसन ने पुलिस को बताया कि पारिवारिक क्लेश के चलते उसकी सौतेली मां सितारा ने उसके पिता के गले पर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी। जिसके बाद उसने अपनी सैतेली मां का गला दबाकर उसको मौत की नींद सुला दिया। तोहिद की बात सुनकर पुलिस भी चौक गई। पुलिस ने घटना स्थल पर जाकर देखा तो दोनों के शव पड़े हुए थे।
बताया गया कि इनामुल हसन उम्र 52 वर्ष खेती-बाडी के साथ गांव में परचून की दुकान करता था। उसकी पहली पत्नी इमराना की 10 वर्ष पूर्व मौत हो गयी थी। दो वर्ष पूर्व इनामुल ने सहारनपुर निवासी सितारा उम्र 45 वर्ष से दूसरी शादी कर ली। बताया कि सितारा लुधियाना में रहती है। शनिवार की देर रात सिंतारा मरगूबपुर गांव पहुंची और सुबह होती ही बच्चों से झगड़ा करने लगी।
झगड़ा होते देख इनामुल ने बीच बचाव किया तो सितारा ने अपने पति के गले पर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी। जिसकेे बाद तोहिद ने तकिए और चुन्नी से सितरा का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।


More Stories
राजकीय महाविद्यालय कमांद की दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं का समापन
महाविद्यालय कमांद में महिंद्रा प्राइड क्लासरूम नांदी फाउंडेशन के तत्व दान में पांच दिवसीय रोजगार कौशल कार्यशाला आयोजित
हरिद्वार : अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश, 10 दोपहिया वाहन बरामद