हरिद्वार के कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों में 10 और 11जनवरी को अवकाश घोषित किया गया है।
हरिद्वार के जिला अधिकारी धीरज सिंह गर्बयाल द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि शीतलहर के दृष्टिगत भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 09 जनवरी 2024 को सायं 06:00 बजे जारी ओरेन्ज अलर्ट के अनुसार जनपद हरिद्वार अन्तर्गत दिनांक 10 जनवरी, 2024 व दिनांक 11 जनवरी, 2024 को सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा छाने की सम्भावना व्यक्त की गयी है।
वर्तमान शीकालीन आपदा के मध्येनजर विद्यालयों में जाने वाले छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत दिनांक 10 जनवरी, 2024 से 11 जनवरी 2024 तक जनपद हरिद्वार के समस्त ऑगनबाड़ी केन्द्र, शासकीय, अर्द्धशासकीय, सरकारी सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से कक्षा-08 तक के छात्र-छात्राओं हेतु अवकाश द्योषित किया जाता है।
इसके अतिरिक्त जिन विद्यालयों में बोर्ड परीक्षा के दृष्टिगत कक्षा-09 से कक्षा-12 तक अतिरिक्त कक्षाए संचालित की जा रही है, उनका समय प्रातः 09:00 बजें के बाद रखा जाये।
उल्लंघन की स्थिति में सम्बन्धित के विरूद्ध आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 की सुसंगत धाराओ के अन्तर्गत कार्यवाही. अम्ल में लायी जायेगी।
उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। देखें आदेश

——————————————————————–


More Stories
ज्वालापुर: पार्षद अनुज सिंह ने फिर किया कक्षा 10वीं-12वीं के मेधावी छात्रों का सम्मान
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान तथा उनके परिवारों के हितों की रक्षा के लिए उठाए जा रहे हैं सराहनीय कदम- जितेन्द्र रघुवंशी
तबला सम्राट पंडित किशन महाराज के पुण्य दिवस पर संक्षिप्त श्रध्दांजलि लेख