हल्द्वानी के बनभूलपुरा हिंसा के मुख्य आरोपित अब्दुल मलिक की गिरफ्तारी के लिए हल्द्वानी पुलिस लगातार यूपी, उत्तराखंड, दिल्ली समेत कई राज्यों में दबिश दे रही है।
साथ ही अब्दुल मलिक की प्रॉपर्टी को भी पुलिस कुर्की करने की तैयारी कर रही है।
महिलाओं द्वारा किए गए हमले का पथराव का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल भी हो रहा है ।
बीती 8 फरवरी गुरुवार को हल्द्वानी के बनभूलपुरा में मलिक के बगीचे में सरकारी भूमि पर बने अवैध मदरसा और नमाज स्थल को हटाने गई नगर निगम, पुलिस और प्रशासन की टीम पर बुर्काधारी महिलाओं ने भी पत्थरबाजी की थी।
बुर्के की आड़ में महिला दंगाइयों ने भी महिला पुलिस कर्मियों पर जमकर पत्थरबाजी की, जो की सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है। इसे पुलिस बड़े सबूत के रूप में लेकर चल रही है।
एसएसपी नैनीताल प्रहलाद मीणा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में कुछ महिलाएं पुलिस कर्मियों पर पत्थर मारते हुए देखी जा रही हैं। ऐसी कई महिलाओं को पुलिस चिन्हित कर रही है।
डाटा सर्विलांस के जरिए भी उनके ऊपर नजर रखी जा रही है कि इस हिंसा में उनको और इस घटना में उपद्रव को किसने भड़काया। उनके पास हथियार या पेट्रोल बम कहां से आए। इसकी जांच भी की जा रही है। पुलिस जल्द ही बड़ी गिरफ्तारी करेगी।
सरकारी कार्य में बाधा डालना और पुलिस पर किसी तरह का भी हमला करना बड़ा अपराध है। हल्द्वानी हिंसा में बुर्के वाली महिलाओं की फुटेज नैनीताल पुलिस के हाथ लगी है।
इस वीडियो के सामने आने से इस तरह की महिलाओं का सच भी समाज और प्रशासन के सामने आ गया है। जो सत्य को दरकिनार करते हुए सिर्फ अपना और अपना स्वार्थ देखते हैं। नैनीताल पुलिस का ऐसी महिलाओं को गिरफ्तार करने का निर्णय सराहनीय है। इससे कानून को हाथ में लेने वाले लोगो को एक सबक मिलेगा।



More Stories
राजकीय महाविद्यालय नानकमत्ता में स्थापना दिवस एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
लक्सर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, करीब 10 कुंतल मिलावटी खाद्य पदार्थ किया नष्ट
हरिद्वार में 12 से 14 अक्टूबर तक जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण