बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय भारोत्तोलन दल की जीत का जारी ।
पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के रहने वाले 20 वर्षीय भारतीय वेटलिफ्टर अचिंत शिउली ने रविवार को बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों के 73 किग्रा वर्ग का स्वर्ण पदक दो नए गेम्स रिकॉर्ड के साथ अपने नाम कर लिया।
पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में शिरकत कर रहे शिउली ने पूरे मुकाबले में अपना दबदबा बनाए रखा। उन्होंने स्नेच राउंड में सबसे ज्यादा 143 किग्रा भार उठाकर नया गेम्स रिकॉर्ड कायम किया। इसके बाद क्लीन एंड जर्क राउंड में 170 किग्रा भार उठाकर कुल 313 किलो वजन के साथ भी राष्ट्रमंडल खेलों का नया रिकॉर्ड बना डाला।
भारत भारोत्तोलन दल अब तक 6 पदक हासिल कर चुका है। इससे पहले मीराबाई चानू और जेरेमी लालरिनुंगा ने स्वर्ण पदक हासिल किया जबकि बिंदियारानी देवी और संकेत सरगर को रजत पदक मिला।
तालिका में एकमात्र कांस्य पदक गुरुराजा पुजारी ने जीता है।शेउली के स्वर्ण पदक के साथ ही भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों में अब तक 3 स्वर्ण, 2 रजत और एक कांस्य पदक जीते हैं।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वर्ण पदक जीतने पर अचिंत शेउली को बधाई दी है।
ट्वीट में राष्ट्रपति ने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों में अचिंत शेउली ने स्वर्ण पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया और तिरंगे का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि शेउली ने पहले प्रयास की असफलता से तुरंत उबरकर पहला स्थान हासिल किया। वे इतिहास रचने वाले विजेता हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने एक ट्वीट में कहा कि अचिंत ने इस विशेष उपलब्धि के लिए कठिन परिश्रम किया है। प्रधानमंत्री ने उन्हें भविष्य के लिए भी शुभकामनाएं दीं।मोदी ने एक वीडियो साझा करते हुए कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों के लिए रवाना होने से पहले उन्होंने अचिंत से बातचीत की थी। अचिंत ने उन्हें अपनी मां और भाई से मिले सहयोग-समर्थन के बारे में बताया था।


More Stories
गजा: जनसंवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों उठाई सड़क, पेयजल तथा गैस की समस्याएं, पूर्व मंत्री दिनेश धनाई ने दिया आश्वासन
कला कन्या महाविद्यालय कोटा में ‘‘महिलाओं में व्यक्तिगत स्वच्छता एवं पोषणः स्वस्थ जीवन का आधार’’ विषय पर व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन
संगीत साधिका आरोग्य भारती की राष्ट्रीय महिला प्रभारी डॉ 0 रीता श्रीवास्तव कोटा में सम्मानित