उत्तराखंड: बारातियों की टेंपो ट्रैवलर के खाई में गिरने से ,तीन की मौत का मामला सामने आया है.
जानकारी के अनुसार बरातियों से भरी से एक टेंपो ट्रैवल अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसा पौड़ी जनपद के धुमाकोट कोतवाली के शंकरपुर इलाके में हुआ। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है, जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
पौड़ी गढ़वाल क्षेत्र के शंकरपुर इलाके में एक बारात की टेंपो ट्रैवल वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। बस में दूल्हा-दुल्हन भी सवार थे। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने घायल लोगों को आनन-फानन में 108 की मदद से रामनगर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
बता दें कि नंदग्राम गाजियाबाद उत्तर प्रदेश से संजय नामक युवक की बारात गुरुवार को पौड़ी गढ़वाल क्षेत्र के अदालीखाल के पाल्सी गांव में पहुंची थी। बस में चालक सहित 21 बाराती शामिल थे। शुक्रवार को बारात की टेंपो ट्रैवल दुल्हन को लेकर वापस गाजियाबाद जा रही थी। इसी बीच शंकरपुर के समीप अचानक अनियंत्रित होकर बस एक गहरी खाई में गिर गई।
दुर्घटना में दुल्हन संजय दुल्हन रेनू के अलावा सवार सभी लोग घायल हो गए। जिनका रामनगर के सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा है। बताया जाता है कि बस में दुल्हन के दो भाई भी सवार थे, वह भी घायल हो गए। मृतकों में दो महिलाएं समेत एक पुरुष शामिल है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।


More Stories
कोटा: भगवान श्री नर्मदेश्वर जी की प्राण प्रतिष्ठा की तीसरी वर्षगांठ का आयोजन
धनौरी पी.जी. कॉलेज में निर्वाचन साक्षरता जागरूकता क्लब द्वारा निबंध प्रतियोगिता आयोजित
कला कन्या महाविद्यालय कोटा में पब्लिक स्पीकिंग और प्रेजेंटेशन स्किल्स की कला एवं व्यक्तित्व विकास विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित