डी पी उनियाल गजा : नरेन्द्र नगर विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत गजा वार्ड नंबर 4 में बाल संस्कार केन्द्र का शुभारंभ सेवा भारती के प्रांत प्रमुख पवन जी ने दीप प्रज्वलित व रिबन काट कर किया।
सेवा भारती द्वारा संचालित किए जाने वाले इस बाल संस्कार केन्द्र के शुभारंभ पर नगर पंचायत गजा के सैकड़ों लोगों ने शिरकत करते हुए आयोजकों को बधाई दी।
सेवा भारती के प्रांत प्रमुख पवन, विभाग प्रचारक पारस , विभाग कारवां राकेश ,खंड प्रचारक मोहित तथा सेवा भारती जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह खाती ने कहा कि बच्चों में अनेक प्रतिभायें होती हैं आवश्यकता होती है कि उन प्रतिभावों को दैनिक जीवन में संस्कारित किया जाय ।
प्रांत सेवा प्रमुख पवन जी ने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार जरुरी हैं, संस्कारों से ही देश को नैतिकता , चरित्रवान युवा पीढ़ी मिलेगी।बाल संस्कार केन्द्र संचालक राजेन्द्र सिंह खाती की उन्होंने प्रशंसा करते हुए कहा कि देश के नव निर्माण में इस तरह के केंद्रों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
इस अवसर पर गजेन्द्र सिंह खाती, दिनेश सिंह खाती, महेश पाल सिंह गजे सिंह लखन पाल सिंह वलवंत सिंह,कु.सीता नेगी ,वलवंत सिंह गुसाईं , शैलेंद्र सिंह चौहान , पुलमा देवी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।


More Stories
जिला गंगा समिति की 74वीं बैठक सम्पन्न, गंगा संरक्षण एवं घाटों से अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश
महाविद्यालय नानकमत्ता में “प्रशासनिक डेटा की क्षमता को अनलॉक करना” विषय पर शैक्षणिक संगोष्ठी एवं व्याख्यान माला का हुआ आयोजन
हरिद्वार के आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र, बहादराबाद में तीन दिवसीय आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का शुभारंभ