- JE, EXen फोन तक उठाकर समय बताने से बच रहे है।
हरिद्वार: शहर व्यापारमंडल महामंत्री विक्की तनेजा ने बताया कि आज ज्वालापुर में रेलवे रोड पर इंसुलेटेड केबल बदलने का कार्य करने के लिए विद्युत विभाग द्वारा बिना पूर्व सूचना दिए पूरा दिन सुबह 10 बजे से शाम 7:00 बजे तक पूरे रेलवे रोड क्षेत्र की लाइट बंद कर दी।
जिससे परीक्षा की तैयारियों में लगे बच्चो को पढ़ाई करने में काफी दिक्कत हुई, साथ ही पूरे बाजार में पूरा दिन लाइट न होने के कारण व्यापारियों का आर्थिक नुकसान हुआ, उन व्यापारियों का ज्यादा नुकसान हुआ जो डेयरी और आईक्रीम व्यवसाय से जुड़े हुए है उनका कच्चा मॉल होने के कारण सारा मॉल खराब हो गया।
शहर व्यापारमंडल महामंत्री विक्की तनेजा का कहना है की अगर विभाग एक दिन पहले इस कार्य की सूचना दे देता तो वो सभी व्यापारियों को पहले ही इस कटौती की सूचना दे देते जिससे व्यापारी विद्युत कटौती के हिसाब से अपनी व्यवस्था कर लेते।
अगर विभाग ने अपना गैर जिम्मेदारान रवैया नही बदला तो शहर व्यापारमंडल ज्वालापुर विद्युत विभाग के चीफ का घेराव करेगा।



More Stories
श्रम कानूनों का पालन करने और श्रमिक नेताओं पर दर्ज मुकद्मे वापस लेने की संयुक्त मोर्चा ने उठाई मांग
उत्तराखंड को घुसपैठिया कहने पर अखिलेश यादव के खिलाफ शिवसेना का जोरदार प्रदर्शन
हरिद्वार में 25वीं उत्तराखंड स्टेट मिनी सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का समापन