April 16, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

ब्रेकिंग: भगत सिंह कोश्यारी का राज्यपाल पद से इस्तीफा मंजूर, रमेश बैस बने महाराष्ट्र के नये राज्यपाल

  • रमेश बैस बने महाराष्ट्र के नये राज्यपाल

महाराष्ट्र के राज्यपाल व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने राज्यपाल के अपने पद से इस्तीफा दे दिया राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया जिसके बाद अब उनकी जगह रमेश बैस को महाराष्ट्र अगला राज्यपाल नियुक्त किया गया।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को साल 2019 में महाराष्ट्र का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया था। उससे पहले कोश्यारी नैनीताल के सांसद भी रह चुके हैं। महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल सी रविशंकर का कार्यकाल समाप्त होने के बाद उन्हें यहां का नया राज्यपाल बनाया गया था

आपको बता दें कि जल्द ही महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होने हैं ऐसे में भगत सिंह कोश्यारी का राज्यपाल के पद से इस्तीफा दिया जाना राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि राज्यपाल के पद से इस्तीफे की इच्छा भगत सिंह कोश्यारी पहले ही जाहिर चुके है। उन्होंने कहा कि वह अब सेवानिवृत जीवन जीना चाहते हैं।

पूर्व मेे राज्यपाल भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने इसके पीछे का कारण बताते हुए कहा था कि अब वो अपना शेष जीवन पढ़ने, लिखने और अन्य आराम की गतिविधियों में बिताना चाहते हैं। इसके बाद से ही महाराष्ट्र का नए गवर्नर को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं।

रमेश बैस का जन्म 2 अगस्त 1928 को अविभाजित मध्य प्रदेश के रायपुर में हुआ था। उन्होंने भोपाल से बीएससी की पढ़ाई की थी और काफी लंबे समय तक उन्होंने खेती-किसानी की ।

रमेश बैस जुलाई 2021 में झारखंड के राज्यपाल बने थे. इससे पहले, वह जुलाई 2019 से जुलाई 2021 तक त्रिपुरा के 18वें राज्यपाल भी रहे। 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद् मोदी के दूसरी बार सत्ता में लौटने के बाद बैस को त्रिपुरा के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया था।

 

About The Author

You may have missed