डीपी उनियाल, नवल टाइम्स न्यूज़ : भारतीय जनता पार्टी गजा मंडल कार्यसमिति की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में कार्य समिति के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने जोश भरते हुए कहा कि केंद्र सरकार तथा प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को हर गांव तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सभी की है।
गजा मंडल कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय,तथा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर,दीपप्रज्वलन के साथ किया गया, कार्य समिति गजा मंडल की पहली बैठक में सभी मोर्चों के पदाधिकारियों ने शिरकत की।
बैठक में मंडल अध्यक्ष रतन सिंह रावत व मंडल प्रभारी भगवती प्रसाद रतूड़ी ने मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
जोशीमठ आपदा पर उपाध्यक्ष दिनेश प्रसाद उनियाल ने तथा जी.20 पर जनपद मंत्री गजेन्द्र सिंह खाती ने जानकारी दी तो राजनीतिक प्रस्ताव प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गिरीशचंद्र बंठवाण ने रखा जिसका समर्थन नगर पंचायत गजा अध्यक्ष श्रीमति मीना खाती ,बीर सिंह रावत अध्यक्ष मंडी समिति नरेन्द्र नगर ने किया।
इस कार्यक्रम में सभी नव नियुक्त मंडल पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया है, बैठक का संचालन मंडल महामंत्री राजेश रावत ने किया।
इस अवसर पर मंत्री के प्रतिनिधि सुन्दर रुडोला, ईश्वरी विजल्वाण, ओमप्रकाश रुडोला, ज्योति पंत, अनिल कुमार,धन सिंह सजवाण, जोत सिंह असवाल, श्रीमती प्रियंका चौहान, श्रीमती मधु सजवाण, श्रीमती बबीता तड़ियाल, कांता सजवाण, भगवान सिंह, शैलेन्द्र सिंह चौहान, अनिल कुमार, कुलदीप असवाल, सहित 15 शक्ति केंद्रों के संयोजक व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यसमिति की बैठक का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।



More Stories
उत्तराखंड- राज्य में 19 अक्टूबर को महानवमी के पर्व पर सार्वजनिक अवकाश घोषित
कोटा: कन्या महाविद्यालय में POSH अधिनियम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
महाविद्यालय पैठाणी में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का अध्ययन केंद्र खुलने से क्षेत्र में खुशी की लहर