डी पी उनियाल, गजा: विकास खंड चम्बा के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज नकोट मखलोगी की मेधावी छात्रा कुमारी कशिश रावत भी भारत भ्रमण मे शामिल हैं।
बताते चलें कि उतराखण्ड सरकार द्वारा मेधावी छात्र छात्राओं को भारत भ्रमण मे दिनांक नौ दिसम्बर से चौदह दिसम्बर तक विभिन्न स्थानों का भ्रमण कराया जायेगा, इसी कड़ी मे इंटर कालेज नकोट मखलोगी की मेधावी छात्रा कशिश रावत को भी भारत भ्रमण का मौका मिला है।
उत्तराखंड सरकार की सूची मेंसम्मिलित होनहार छात्रा कशिश ने उत्तराखण्ड की बोर्ड परीक्षा में मेरिट लिस्ट में अपना स्थान बनाया है। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज नकोट मखलोगी का पूरा परिवार इस मेधावी छात्रा की भूरी भूरी प्रशंसा करता है।
विकास खंड चम्बा की निवर्तमान प्रमुख शिवानी विष्ट, कालेज के पूर्व अभिभावक संघ अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत, वर्तमान अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल, प्रधानाचार्य आशय कुमार, सामाजिक विज्ञान प्रभारी उत्तम सिंह नेगी, गणित प्रभारी संदीप भटट्, सुशील चौहान, सुरेंद्र लाल शाह, हर्षपति आर्य, श्रीमती रजनी सिंह, पूनम भट्ट ने बालिका को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
कहा कि इस तरह लगनशील और होनहार छात्रों के कारण ही कालेज का नाम व क्षेत्र का नाम रोशन होता है।


More Stories
संतुलित भोजन, एक सामान्य व्यक्ति तथा खिलाडी की दिनचर्या को स्फूर्ति प्रदान कर स्वस्थ्य शरीर का निर्माण करता है- डॉ0 शिवकुमार चौहान
राजकीय महाविद्यालय नैनबाग ने किया नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
हरिद्वार: धनौरी पी.जी. कॉलेज में विज्ञान जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ