उत्तराखंड: राज्य से एक भीषण हादसे की खबर आई है जिसमें मां भगवती के दर्शनों के लिए मन्दिर पर्यटकों की बोलेरो कार गहरी खाई में जा गिरी।
हादसे में 9 लोगों की मौत की खबर है। कार में 11 लोग सवार थे। हादसे की सूचना पाकर पहुंची एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है।
मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह करीब 11 बजे 11 यात्रियों को लेकर जा रही एक बोलेरो कार पिथौरागढ़ जिले के नाचनी थाना क्षेत्र के होकरा में अनियंत्रित होकर 500 मीटर खाई में जा गिरी। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 की हालत नाजुक बताई जा रही है।
हादसे की जानकारी लगते ही एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल की ओर दौड़ी। मौके पर टीम ने रेस्क्यू चलाकर खाई से शवो को बाहर निकालना शुरू किया। बताया जा रहा है कि ये सभी यात्री होकरा में स्थित एक मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दुर्घटना में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति व घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।


More Stories
चिकित्सा स्वास्थ्य सचिव विनय शंकर पांडेय ने किया होप सुपर स्पेशियलिटी एवं कैंसर हॉस्पिटल में सिटी-पैट स्कैन का शुभारंभ
महाविद्यालय कमांद में ‘विकसित भारत@2047’ के अंतर्गत ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लक्सर हरिद्वार में स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन