- श्री निरंजनी मायापुर रामलीला संस्था के पदाधिकारियों ने नगर कीर्तन का किया भव्य स्वागत
संजीव शर्मा,एनटीन्यूज़,हरिद्वारः आज श्री निरंजनी मायापुर रामलीला संस्था के पदाधिकारियों ने संस्था के सचिव भोला शर्मा के नेतृत्व में शिव मूर्ति चौक रेलवे रोड़ पर गुरु सिंह सभा ललतारो पुल गुरुद्वारा व सेक्टर 2 गुरुद्वारा द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित नगर कीर्तन का पुष्प वर्षा,माल्यार्पण,परशाद वितरण कर भव्य स्वागत किया गया।
19 नवम्बर को आयोजित होने जा रहे गुरु नानक देव जी के जन्मदिवस से पहले सिख समुदाय द्वारा बड़े हर्ष और उल्लास के साथ पूरे शहर में नगर कीर्तन व प्रभात फेरी निकाली जाती है जिसके उपलक्ष में आज नगर कीर्तन का शुभारंभ शिवालिक नगर से सेक्टर 2 होते हुए ललतारो पुल स्थित गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा में समापन हुआ।
इस अवसर पर श्री निरंजनी मायापुर रामलीला संस्था के सचिव भोला शर्मा ने कहा की गुरु नानक देवजी का प्रकाश पर्व सिख समुदाय का सबसे बड़ा पर्व है। सिखों के पहले गुरु, गुरु नानक देव जी की जयंती देशभर में प्रकाश पर्व के रूप में मनाई जाती है। यह पर्व समाज के हर व्यक्ति को साथ में रहने, खाने और मेहनत से कमाई करने का संदेश देता है।
सिखों के प्रथम गुरु, गुरु नानक देव जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में विशाल नगर कीर्तन निकाला जाता है। इस दौरान पंज (पांच) प्यारे नगर कीर्तन की अगुवाई करते हैं। श्री गुरुग्रंथ साहिब को फूलों की पालकी से सजे वाहन पर सुशोभित करके नगर कीर्तन विभिन्न जगहों से होता हुआ गुरुद्वारे पहुंचता है।
प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में प्रभातफेरी निकाली जाती है जिसमें भारी संख्या में संगतें भाग लेती हैं। प्रभातफेरी के दौरान कीर्तनी जत्थे कीर्तन कर संगत को निहाल करते हैं।
इस अवसर पर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील अग्रवाल (गुड्डू), शहर व्यापार मंडल के शहर अध्यक्ष कमल बृजवासी, अमित बौरी, इंद्रजीत सिंह बेदी, चंद्रशेखर क़ुर्ल, अंगद सिंह बेदी ,ओम प्रकाश भाटिया, मोहित राजपूत , साहिल अरोड़ा , प्रशांत ,शिवम, गोलू, मयंक ठाकुर आदि उपस्थित रहे।



More Stories
धार्मिक स्थलों में श्रद्धालुओं के दान का हो रहा दुरुपयोग, सरकारी मंदिरों में दान देना करें बंद – स्वामी आनंद स्वरूप
श्री अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन,श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज पुनः बने अध्यक्ष
शिक्षा ही बच्चे के जीवन को नई दिशा और बेहतर भविष्य प्रदान करने का सबसे बड़ा माध्यम है-डा.विशाल गर्ग