March 29, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ शिवसेना जल्द करेगी आंदोलन: देवेंद्र प्रजापति

Img 20231212 Wa0023

शिवसेना गढ़वाल मंडल प्रमुख देवेंद्र प्रजापति ने एक प्रेस रिलीज के माध्यम से बताया कि प्रशासन की मिली भगत से स्टेट नदी में हो रहे अवैध खनन की मैं कड़े शब्दों में निंदा करता हूं ।

शिवसेना जल्द ही उच्च अधिकारियों से मिलकर करेगी लिखित में शिकायत शिकायत पर कार्रवाई न होने पर शिवसेना द्वारा आंदोलन किया जाएगा।

उत्तराखंड राजस्व की हो रही है हानी जिसको किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। शिवसेना के पास अवैध खनन की फोटोस एवं वीडियो उपलब्ध है।

देवेंद्र प्रजापति ने अधिकारियों को चेताते हुए कहा कि सब भ्रष्ट अधिकारी सही हो जाएं अन्यथा शिवसेना अधिकारियों को सही करना जानती है।

About The Author

You may have missed