संजीव शर्मा, एनटीन्यूज़, हरिद्वार: भारतीय हिंदू वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रमोहन कौशिक ने चंडी देवी के महंत रोहित गिरी जी को जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए कहां की महंत रोहित गिरी जी का संपूर्ण जीवन मां चंडी देवी की भक्ति के साथ साथ जन सेवा में समर्पित है!
उन्होंने कहा कि रोहित गिरी जी जरूरतमंद गरीब परिवारों को राशन, निर्धन बच्चों की स्कूल फीस, गरीब कन्याओं के विवाह मैं सहायता एवं महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए अनेक कार्य कर रहे हैं !उन्होंने कहा कि रोहित गिरी जी सदैव निस्वार्थ भाव से जनसेवा में जुटे रहते हैं!
उन्होंने कहा कि हमें भी समय-समय पर जनसेवा के अनेक आंदोलन में रोहित गिरी जी का सानिध्य एवं मार्गदर्शन प्राप्त होता है! उन्होंने चंडी देवी माता से महंत रोहित गिरी जी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की प्रार्थना की !
शुभकामना देने में भारतीय हिंदू वाहिनी प्रदेश उपाध्यक्ष संजय कश्यप कीर्तिकांत शर्मा अविनाश गर्ग मनोज सिंह शामिल थे!


More Stories
लोक निर्माण विभाग का अमीन, रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार
अधिशासी अभियंता की गैरमौजूदगी पर भड़की कांग्रेस, लम्बे इंतजार के बाद सौंपा ज्ञापन
भारतीय परंपराओं में निहित हैं विश्व की समस्याओं का समाधान- गृह मंत्री अमित शाह