जीतिन चावला एनटीन्यूज़ , हरिद्वार: महानगर कांग्रेस सेवा दल के महानगर अध्यक्ष मोनिक धवन ने अहबाब नगर मे अंबेडकर गली मैं जाकर भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती बनाई और कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ताओं ने उनके जीवन परिचय दिया.
सोनी रावत और प्यारे लाल रावत ने उनके जीवन के बारे में बताया कि इनका जन्म 1889 इलाहाबाद में हुआ था इनके पिता मोतीलाल नेहरू प्रसिद्ध वकील थे इनकी बेटी का नाम इंदिरा गांधी जो भारत की प्रधानमंत्री रह चुकी हैं उन्होंने 1910 में कैंब्रिज विश्वविद्यालय में पढ़ाई की थी 1912 में इंटर टेंपल जो एक लंदन का कॉलेज है यहां से बैरिस्टर की उपाधि हासिल की थी.
ज्वाहरलाल नेहरू को आधुनिक भारत के शिल्पकार भी कहा जाता है इन्होंने डिस्कवरी ऑफ इंडिया नामक की एक पुस्तक भी लिखी थी ज्वाहरलाल नेहरू जी का निधन दिल का दौरा पड़ने से 27 मई 1964 में हुआ था.
वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री वीना कपूर ने कहा चाचा नेहरू का कांग्रेस सेवा दल से गहरा रिश्ता रहा है मौके पर शिखा, गुड्डी ,इंदु ,सुनीता, कांति वर्मा, नेहा, सीमा, निधि, सूरजमुखी राजेंद्र रावत, सुरेंद्र ,सुरेश ,सुधीर कुमार, नरेंद्र, विशाल, शांति आदि मौजूद थे


More Stories
हरिद्वार: कुंभ मेला-2027 की तैयारियां तेज, निर्माणाधीन पुलों की प्रगति और गुणवत्ता का अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण
हरिद्वार: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में एआरटीओ कार्यालय परिसर का संयुक्त निरीक्षण
कोटा: राजकीय कला कन्या कालेज में महिला आचार्यों ने मनाया जन्माष्टमी पर्व