May 10, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

महाविद्यालय कोटद्वार में पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत

कोटद्वार:  डॉ० पीतांबर दत्त बड़थ्वाल हिमालयन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार में पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की विभागीय परिषद के तत्वाधान में आयोजित भाषण प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता तथा चार्ट प्रतियोगिता के विजयी छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डी. एस. नेगी द्वारा प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार वितरित किये गए।

इस अवसर पर विभाग प्रभारी डॉ० एस० के० गुप्ता ने सत्र 2025-26 में विभागीय परिषद द्वारा समय-समय पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी।

डॉ० एस० के० गुप्ता ने बताया कि सत्र 2025-26 में बी जे एम सी विभाग द्वारा 23 मार्च 2026 को लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में मीडिया की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में तनुजा ने प्रथम, अंशिका बुड़ाकोटी ने द्वितीय एवं आंचल कुकरेती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

दिनांक 24 मार्च 2026 को मीडिया कवरेज आफ इलेक्शन विषय पर आयोजित चार्ट प्रतियोगिता में अंशिका बुड़ाकोटी ने प्रथम , आंचल कुकरेती ने द्वितीय एवं हिमांशु देवरानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में दिनांक 28 मार्च 2026 को टीआरपी की दौड़ में गिरती पत्रकारिता विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में अंशिका बुड़ाकोटी ने प्रथम, कृष्णकांत कुकरेती ने द्वितीय तथा आंचल कुकरेती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

उक्त समस्त विजयी प्रतिभागियों को महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० (डॉ०) डी० एस० नेगी द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर प्रोफेसर नेगी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ इस तरह के कार्यक्रम छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए अति आवश्यक हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं को पाठ्य सहगामी क्रियाओं में प्रतिभाग करने हेतु प्रेरित किया तथा विजयी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं प्रेषित की ।

कार्यक्रम का संचालन श्री अनुपम भारद्वाज एवं धन्यवाद ज्ञापन श्री अरविंद दुदपुड़ी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

About The Author