चिन्यालीसौड़: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में कल 31 अगस्त 2026 को क्रीड़ा समिति द्वारा कैरम एवं शतरंज की प्रदर्शनी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
बालक वर्ग की कैरम प्रतियोगिता में 18 छात्रों ने भाग लिया जिसमें मोहित (बीएससी प्रथम सेमेस्टर) प्रथम तथा नवीन (बीएससी तृतीय सेमेस्टर) द्वितीय स्थान पर रहे।
वहीं बालिका वर्ग में 6 छात्राओं ने भाग लिया जिसमें साक्षी (बीएससी पंचम सेमेस्टर) प्रथम तथा निशा (बीएससी पंचम सेमेस्टर) द्वितीय स्थान पर रहीं।
शतरंज प्रतियोगिता में 8 छात्रों ने प्रतिभाग किया जिसमें आशीष थलवाल (बीएससी प्रथम सेमेस्टर) प्रथम तथा आशीष मेहरा (बीएससी प्रथम सेमेस्टर) द्वितीय स्थान पर रहे।
प्रतियोगिताओं का संचालन निर्णायक मंडल द्वारा किया गया जिसमें शतरंज के निर्णायक डॉ. भूपेश चंद्र पंत एवं डॉ आलोक बिजलवाण तथा कैरम के निर्णायक श्री राजेश राणा एवं श्री कौशल सिंह बिष्ट रहे।
इस अवसर पर क्रीड़ा समिति संयोजक डॉ विनीत कुमार सहित डॉ बृजेश चौहान, डॉ खुशपाल, डॉ निशि दुबे, डॉ नेहा बिष्ट, श्री मदन सिंह आदि उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में विजयी छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ किशोर सिंह चौहान एवं डॉ किरण जोशी द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए।


More Stories
महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में कन्या भ्रूण हत्या एवं महिला सशक्तिकरण विषय पर पोस्टर/स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित
स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अर्ध वार्षिक बैठक दिल्ली में संपन्न
राजकीय महाविद्यालय नानकमत्ता में छात्र संघ निर्वाचन 2026-27 को लेकर महाविद्यालय एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त बैठक आयोजित